Bhopal News: कांग्रेस अगले महीने जारी कर सकती है विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची, भोपाल की 2 सीटें भी शामिल
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश में लगातार हारने वाली 66 सीटों पर अगले महीने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है।

mp assembly election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश कांग्रेस अगले महीने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसमें अधिकांश ऐसी सीटें होंगी, जिसमें कांग्रेस लंबे समय से जीत दर्ज नहीं कर सकी है। उम्मीदवारों का ऐलान करने से पहले कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी और चुनाव समिति का भी गठन होगा। लगातार हारने वाली 66 सीटों में से कम से कम 4 दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों की सूची सबसे पहले सामने आएगी।
भोपाल की 2 विधानसभा सीटों पर जल्द हो सकता है ऐलान
उम्मीदवारों का ऐलान करने से पहले राज्य में चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी आलाकमान एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाएगा। प्रदेश में लगातार हारने वाली 66 सीटों में से 2 सीटें राजधानी भोपाल की है। जिस पर कांग्रेस को काफी लंबे समय से जीत नहीं मिली है। बैरसिया विधानसभा क्षेत्र और गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अगले महीने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है, जिससे समय रहते इन सीटों पर विशेष रणनीति तैयार कर जीत दर्ज की जा सके। सूत्रों की माने तो बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर का नाम सबसे आगे दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वही पिछला चुनाव करीब 10 हजार मतों से हारी जयश्री हरिकरण का नाम भी स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा जा सकता है।
गोविंदपुरा विधानसभा
66 सीटों में से भोपाल की दूसरा विधानसभा सीट गोविंदपुरा है। ये सीट कांग्रेस लगातार हार रही है। सूत्रों की मानी जाए तो रविंद्र झूमरवाला का नाम गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सामने आ रहा है। यह नाम भी स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा जाएगा। इसके अलावा गोविंद गोयल कांग्रेस नेता रामबाबू शर्मा गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में लगातार अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
AICC करेंगी 66 सीटों की रिपोर्ट तैयार
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और एआईसीसी ऐसी 66 सीटों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। जहां पर कांग्रेस पिछले कुछ चुनावों से लगातार हार रही है। इन सीटों पर दावेदारी करने वालों के नाम स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे जाएंगे। जहां से उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। इन सीटूों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार दौरे कर रहे हैं। सूत्रों की मानी जाए तो कुछ विधायक और पूर्व विधायक भी चाह रहे हैं कि उनकी उम्मीदवारी की घोषणा भी जल्द हो जाए। ताकि वह भी काम में जुट जाएं, लेकिन पीसीसी चीफ कमलनाथ इस पक्ष में नहीं बताए जाते हैं। वे जीतने वाली सीटों पर टिकट का ऐलान होने से ठीक पहले एक सर्वे के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करना चाहते हैं ताकि वह सही उम्मीदवारों का चयन कर सके। सर्वे के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं की राय उन सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन में अहमियत रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications