Bhopal : मेयर प्रत्याशी मालती राय ने बनाई चाय,कांग्रेस ने किया प्रॉपर्टी और वाटर टैक्स आधा करने का वादा
भोपाल में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संकल्प पत्र जारी किया। प्रॉपर्टी और वाटर टैक्स को आधा करने के साथ अवैध कॉलोनी को वैध करने का किया वादा।
भोपाल, 27 जून। नगर निगम चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार और कार्यकर्ता मतदाताओं को रिझाने के लिए जमकर वादे कर रहे हैं। सोमवार को भोपाल नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने महापौर पद की उम्मीदवार विभा पटेल और अपने स्थानीय विधायकों की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में प्रॉपर्टी और वाटर टैक्स आधा करने का वादा किया है।

संकल्प पत्र में बताया गया कि बड़ा तालाब और कोलार से पानी सप्लाई नेटवर्क को नर्मदा जल के नेटवर्क से जुड़ कर शहर के हर क्षेत्र में पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा। वास्तविक स्मार्ट सिटी भोपाल को स्वच्छ सुंदर और सुरक्षित रूप में देश का नंबर वन महानगर बनाने के लिए काम किया जाएगा। इसके अलावा संकल्प पत्र में भोपाल का एक्चुअल मास्टर प्लान लाकर नगर निगम के माध्यम से लागू करने की बात कही गई है। अबे कॉलोनी को वैध कर निगम को हस्तांतरण करने और गैरकानूनी तरीके से अतिक्रमण के नाम पर तोड़े जा रहे मकानों, दुकानों पर अंकुश लगाने का वादा किया गया है।
महापौर प्रत्याशी मालती राय ने बनाई चाय
वहीं बीजेपी से महापौर प्रत्याशी मालती राय मंत्री विश्वास सारंग के साथ चुनाव प्रचार करने के दौरान चाय बनाती हुई नजर आई। मालती राय ने बताया कि नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्र. 59 में गहन जनसंपर्क के दौरान अन्ना नगर चौराहे पर एक स्थित चाय की दुकान में चाय बनाकर कार्यकर्ताओं के साथ चाय का आनंद लिया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications