Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal में विधानसभा चुनाव लड़ने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला सबसे अमीर, संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे

Bhopal News: राजधानी भोपाल में विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मनोज शुक्ला सबसे अमीर है। वहीं भाजपा से उम्मीदवार ध्रुव नारायण के पास जमीन सबसे ज्यादा है। इधर गाड़ियों के मामले में उत्तर विधानसभा क्षेत्र किया से कांग्रेस प्रत्याशीकील सबसे आगे हैं। कार, जीप, ट्रैक्टर, बाइक, स्कूटर मिलकर उनके पास कुल 6 गाड़ियां है।

भोपाल की हुजुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक रामेश्वर शर्मा ने चुनाव आयुक्त जानकारी देते हुए अपने नामांकन फार्म में जो जानकारी दी है, वे इस प्रकार है शर्मा के पास 1 लाख 7 हजार रुपए कैश पत्नी के पास 2,75000 बैंक में जमा है। वही कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 5 करोड़ 81 हजार की संपत्ति है। वहीं दूसरी और कांग्रेस के प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी कि कुल चल अचल संपत्ति 20 लाख रुपए है।

Congress candidate Manoj Shukla is the richest among those contesting assembly elections in mp

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर की कुल संपत्ति करीब 7 करोड़ 22 लाख रुपए है। कृष्णा गौर के पास दानिश कुंज मिसरोद और जवाहर चौक में प्लॉट है। वहीं उनके सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस से प्रत्याशी रविंद्र साहू झूमर वाला के पास कुल चल अचल संपत्ति, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपए है।

मध्य विधानसभा क्षेत्र

भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद के पास एक लाख रुपये नगर जबकि बैंक में 47 लाख रुपए जमा है। खुद के पास तो नहीं लेकिन पत्नी के पास जरूर 710 ग्राम सोना है। 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है। वही मध्य विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक दुर्गा नारायण ने जो जानकारी चुनाव आयुक्त को दिए हुए इस प्रकार है। उनके पास₹350 ग्राम सोना है वही 12 बोर गन और पत्नी के पास राइफल है चल संपत्ति की कीमत पौने 3 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि 45 करोड रुपए की अचल संपत्ति है।

राजधानी में कांग्रेस से मनोज शुक्ला सबसे अमीर प्रत्याशी

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला चुनाव लड़ रहे हैं। उम्मीदवारों में सबसे अमीर है। शुक्ला के पास बैंक और कैश में तो कम राशि है, लेकिन प्रॉपर्टी के मामले में किसी से काम नहीं है उनके पास कृषि भूमि मकान प्लॉट को मिलाकर करीब 56 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। वहीं भाजपा से मौजूदा विधायक और मंत्री विश्वास सारंग भी किसी से पीछे नहीं हैं। उनके पास 1.3 करोड रुपए बैंक में जमा हैं। वे अचल संपत्ति के भी मालिक हैं। उनके पास 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+