कृषि मंत्री कमल पटेल के ऊपर लगाए गए कांग्रेस के आरोप फर्जी साबित हुए: BJP प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी

भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। प्रदेश में 20 वर्षों से हाय सत्ता हाय सत्ता की रट में इसके नेता पूरे प्रदेश में भ्रम का माहौल बनाने का काम कर रहे हैं । इस आरोप के साथ भाजपा के प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी के जुमले कपोल कल्पित साबित हो रहे हैं।ख्याली तौर पर कांग्रेस के नेता एक दड़वे में बैठकर ट्विटर की चिड़िया उड़ाते रहते हैं । जनता से कोई सरोकार इनका अब रहा नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता डॉ केसवानी कहते हैं कि कांग्रेस पिछले 20 वर्षों से भ्रष्टाचार कमीशन कमीशन बाजी को लेकर आरोप लगाती रहती है लेकिन आरोप लगाने के साथ-साथ कभी भी ठोस प्रमाण नहीं दे पाए। प्रमाण उनके पास होते नहीं है। अदालत जाते नहीं है।

Congress allegations against Minister Kamal Patel proved to be fake BJP spokesperson Durgesh Keswani

हाल ही में कांग्रेस पार्टी के द्वारा कृषि मंत्री कमल पटेल और उनसे जुड़े हुए लोगों के ऊपर कांग्रेस ने एक फर्जी पत्र के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाए। जिस पर भाजपा प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी का कहना है कि कृषि मंत्री कमल पटेल और उनसे जुड़े हुए लोगों के ऊपर जो फर्जी झूठे आरोप लगाए गए वह फर्जी निकला है। कृषि मंत्री कमल पटेल और उनसे जुड़े हुए लोगों के साथ हमारी सरकार के मंत्री बेदाग हैं। कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को मुंह की जमा खर्ची बंद कर देना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि 2023 के प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है और 2024 में पूरे देश में मोदी जी के नेतृत्व में कमल खिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+