कॉलेज के दोस्तों ने वैलेंटाइन डे पर किया था प्रेम विवाह, पत्नी उच्च पद पर पहुंची तो अलग हुए, अब फिर रहेंगे साथ

भोपाल के कॉलेज में पढ़ने वाले एक दंपति ने वैलेंटाइन डे के दिन प्रेम विवाह किया था, लेकिन पत्नी के उच्च पद पर पहुंचने पर दोनों में विवाद शुरू हुआ और दोनों अलग हो गए थे। लेकिन अब वैलेंटाइन डे पर फिर से साथ रहेंगे।

College friends did love marriage on Valentine Day, separated when wife reached high position

राजधानी भोपाल में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां दंपत्ति ने पहले तो वैलेंटाइन डे पर प्रेम विवाह किया, लेकिन बाद में विवाद के चलते अलग हो गए और अब फिर साथ रहने के लिए राजी हो गए हैं। पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि पत्नी मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर के पद पर पदस्थ हैं। दोनों की एक बेटी भी है। जानिए दोनों के बीच कैसे हुआ विवाद और अब फिर साथ रहने को कैसे हुए राजी? पूरी खबर नीचे विस्तार से जाने.....

फिल्म अभिमान की कहानी से कम नहीं इस दंपत्ति कहानी

फिल्म अभिमान की कहानी से कम नहीं इस दंपत्ति कहानी

दरअसल इस दंपत्ति का जीवन फिल्म अभिमान की कहानी से कम नहीं हैं। 2010 में दोनों ने वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर ली थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पत्नी नौकरी में काफी तरक्की कर आगे बढ़ गई। इसके साथ ही घर पर पति पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा टकरा हट शुरू हो गई और पति ने पत्नी से दो टूक कह दिया कि नौकरी या मैं करूंगा या तुम। पत्नी ने तलाक का रास्ता चुना। 2018 में केस लगा दिया। जिसके बाद केस चलता रहा, लेकिन बेटी ने माता-पिता के साथ रहने की जिद की तो कुटुंब न्यायालय ने राह निकालने की कोशिश की। 5 साल पुराने विवाद में बर्फ पिघलना मुश्किल था, लेकिन समझाएं और रिश्तो में बची हुई कुछ गर्माहट ने असर दिखाया। 5 साल तक कोर्ट में केस चलता रहा इसके बाद पति-पत्नी में तलाक का केस वापस ले लिया अब इस वैलेंटाइन डे पर दोनों सालगिरह साथ मनाएंगे।

नौकरी छोड़ने की बात पर पत्नी ने लगाया था तलाक का केस

नौकरी छोड़ने की बात पर पत्नी ने लगाया था तलाक का केस

शादी के बाद पत्नी अच्छे पद पर मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर हेड बन गई। ऐसे में पति-पत्नी के बीच इगो होने के कारण मनमुटाव होने लगा। पति ने पत्नी से नौकरी छोड़ने की बात कही तो पत्नी ने 2018 में तलाक का केस लगा दिया। पति ने भी पत्नी से बातचीत करना बंद दी। यहां तक की बेटी के जन्मदिन पर भी दोनों एक साथ नहीं होते थे। मामले में समझौते के बाद दोनों ने केस वापस लिया। इसके बाद अब अपनी शादी की सालगिरह पर फिर एक साथ होंगे।

इस वैलेंटाइन डे पर करेंगे एक-दूसरे से वादा

इस वैलेंटाइन डे पर करेंगे एक-दूसरे से वादा

काउंसलिंग के दौरान पति का कहना था कि हर साल अपनी शादी की सालगिरह पर कुछ खास करते थे, लेकिन 5 साल में काफी कुछ बदल गया। वैलेंटाइन डे पर हमेशा याद आता था, लेकिन कभी मैंने भी पहल नहीं की। हालांकि कोविड काल में जब हमें साथ रहने का मौका मिला तब भी हमारे मतभेद दूर नहीं हुए। हालांकि हम दोनों पति पत्नी से ज्यादा एक अच्छे दोस्त हैं। पति का कहना था कि 14 फरवरी को हमारी शादी हुई थी तो उस दिन ही हम फिर से एक दूसरे से वादा करेंगे कि दोनों साथ निभाएंगे पति ने भी हामी भरी और दोनों ने एक दूसरे से माफी मांगी।

फिर साथ रहने का करेंगे वादा

फिर साथ रहने का करेंगे वादा

कुटुंब न्यायालय की काउंसलर नूर निशा खान ने बताया कि दंपत्ति की कई बार काउंसलिंग की गई। इसके बाद दोनों साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इस वैलेंटाइन डे पर दोनों एक दूसरे को प्रपोज करेंगे और साथ रहने का वादा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+