Bhopal: गड़बड़ी पाए जाने पर इंटरनेशनल स्कूल PODER पर FIR, कलेक्टर बोले- शिक्षा माफियाओं पर होगा सख्त एक्शन

भोपाल के नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। राजधानी के पोद्दार स्कूल में गड़बड़ी पाए जाने पर उसके खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

Collector took action on finding irregularities in International School Podar on Ayodhya Bypass

राजधानी भोपाल में नए कलेक्टर आशीष सिंह शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल एक ही बुक सेलर से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाने वाले पोदार (Podar) इंटरनेशनल स्कूल पर कार्रवाई हुई है। यह पहला मौका है जब किसी स्कूल पर ऐसी f.i.r. हुई है, लेकिन अभी भी शहर के कई नामी-गिरामी स्कूल कलेक्टर के आदेश की नाफरमानी कर रहे हैं। मुख्य रूप से बुक एंड बुक्स गुरुकुल जैसे बुक्स सेलर पिछले कई सालों से माफिया बने बैठे हैं।

भोपाल के अयोध्या बायपास स्टेट पोदार (PODAR) इंटरनेशनल स्कूल के संचालक नितिन जैन के खिलाफ कल जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने एफ आई आर दर्ज करवाई है। दरअसल जिला शिक्षा विभाग और प्रशासन की टीम पोदार इंटरनेशनल स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची। जहां अनियमितताएं पाई गई स्कूल संचालक से जवाब मांगा गया तो वे नहीं दे पाए जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल संचालक के खिलाफ छोला मंदिर थाना पहुंचकर एफ आई आर दर्ज कराई है।

भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल की सूचना पटल पर शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले और वर्तमान में भी लेखक व प्रकाशन के नाम और मूल्य के साथ कक्षा अनुसार पुस्तकों की सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। न ही शाला के विद्यार्थियों को मांगने पर उपलब्ध कराई जा रही है। यह तो बानगी है, शहर के अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया जाए तो कई प्राइवेट स्कूलों में इस प्रकार की अनियमितताएं सामने आएंगी। अभिभावकों का कहना है कि बड़े-बड़े स्कूलों पर कब कार्रवाई होगी।

लिस्ट दी डीईओ ऑफिस भेजी

डीपीएस कोलार की प्रिंसिपल बंदना धूपर ने कहा कि हमारे स्कूल में लिस्ट चस्पा की गई है। एक लिस्ट d.e.o. ऑफिस भी भेजी गई है। यूनिफॉर्म और किताबों के लिए कोई दुकान फिक्स नहीं है जिस पेरेंट्स को यहां से खरीदना है। वह वहां से यूनिफार्म और बुक्स खरीद सकता है। गौरतलब है कि जिस पोदार स्कूल पर कार्रवाई हुई है उसने जेके रोड की अरूण सेल शॉप को कमीशनखोरी के लिए फिक्स कर रखा था।

शिकायत के लिए नंबर जारी किए

कलेक्टर ने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी स्कूल से एक दुकान से शिक्षण सामग्री लेने पर दबाव डाला जा रहा है तो वह स्कूलों की शिकायत लैंडलाइन नंबर 0755-2992405/07 दर्ज कर सकते हैं। तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल जिले में धारा 144 में प्रतिबंधात्मक आदेश क्रियाशील

कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिले में धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी हैं जिसके अंतर्गत कोई भी शिक्षण संस्थान, स्कूल, विद्यालय अपने विद्यार्थियों को किसी विशेष संस्थान, दुकान से पुस्तक, किताब और स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेगा और ना ही ऐसे किसी भी प्रकार के निर्देश देगा। यदि किसी स्कूल,संस्थान के विरुद्ध किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उसके प्रति अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में यह भी सुनिश्चित करें कि शिक्षण संस्थानों द्वारा बच्चों और पालकों पर किसी भी प्रकार का दबाब नहीं बनाया जाए । यदि किसी भी शिक्षण संस्थान द्वारा इस प्रकार का कोई निर्देश या समान खरीदने के लिए प्रेरित किया जाता है तो उन संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+