17 मार्च को नंदकुमार चौहान के प्रतिमा का CM शिवराज करेंगे अनावरण, बुरहानपुर व खरगोन को मिलेगी बड़ी सौगात

17 मार्च को सीएम शिवराज मध्य-प्रदेश के खरगोन और बुरहानपुर जिले में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीएम ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की।

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रदेश में जन हितैषी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम शिवराज ने बुरहानपुर और खरगोन जिले में 17 मार्च को कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इससे पहले सीएम ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर के शाहपुर में 17 मार्च को भाजपा नेता पूर्व सांसद स्वर्गीय नंद कुमार सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना में ₹300 करोड़ राशि का वितरण भी किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम शिवराज बुरहानपुर जिले में ₹7 करोड़ 31 लाख लागत के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण और ₹69 करोड़ 73 लाख लागत के सात कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान सीएम शिवराज ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी दीदियों को ट्रैक्टर एवं स्कूटी की चाबी सौंपेंगे। इसके अलावा सामाजिक न्याय और नि:शक्त जन-कल्याण विभाग की तरफ से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना में हितग्राहियों को लैपटॉप प्रदान करेंगे।

खरगोन में जनजातीय वर्ग और लाड़ली बहनों का सम्मेलन

सीएम शिवराज 17 मार्च को ही खरगोन में पेसा नियम जागरूकता सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसमें पेसा नियम से जुड़ी 713 ग्राम सभाओं के जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधियों सहित पटेल और पुजारा भी शामिल होंगे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लाड़ली बहने भी शामिल होंगी। सीएम शिवराज लगभग ₹250 करोड़ लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

सीएम शिवराज ने खरगोन कलेक्टर को निर्देश दिए कि जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहे। उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि जिले में ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए, जो पर्व और त्योहारों पर माहौल खराब करने का काम करते हैं।

Recommended Video

    एक बार में ₹25 हजार की एकमुश्त मदद कर पाएंगे विधायक, CM शिवराज ने MP विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+