सिंगरौली में CM शिवराज दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर जमकर बरसे, कही यह बात?
सिंगरौली,3 जुलाई: मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 6 जुलाई को मतदान होने वाला है। इस बार के चुनाव में आप पार्टी से लेकर AIMIM तक चुनाव प्रचार करने आ रही हैं। सिंगरोली में दो जुलाई को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रोड शो की थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शिवराज सरकार पर जमकर आरोप लगाए थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान 3 जुलाई को सिंगरोली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां रोड शो किया। हजारों की तादाद में जनसंख्या मौजूद रही।

सीएम शिवराज ने दिया जवाब
शिवराज ने दिया जवाबमुख्यमंत्री शिवराज ने सिंगरोली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने अंदाज में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वो हैं जो 'सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं'। ऐसे लोगों को मध्य प्रदेश में मतदाता वोट नहीं देगी। जो सेना पर प्रश्न चिह्न सवाल खड़ा करें उनका मध्य प्रदेश में कोई काम नहीं। मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।

AIMIM से लेकर आप पार्टी तक अजमा रहे अपनी किस्मत
मध्य प्रदेश में वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मगर उससे पहले नगरीय निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM हो या फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, दोनों ही राजनीतिक पार्टी जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। एक तरफ जहां ओवैसी खंडवा, बुरहानपुर ,भोपाल, जबलपुर, में प्रचार कर चुके हैं तो दूसरी तरफ आप पार्टी से अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह मोर्चा संभाले हुए हैं।

देखना दिलचस्प होगा कि मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में मतदाता कांग्रेस और बीजेपी के अलावा किसी अन्य दल पर भरोसा जताती है या नहीं। यह तो चुनावी नतीजों के बाद ही आम आदमी पार्टी और AIMIM पार्टी वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेना है या नहीं ये तय करेगी।












Click it and Unblock the Notifications