Vidisha News: ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों के बीच पहुंचे CM शिवराज सिंह, दिया मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से बात कर नुकसान की जानकारी दी।

CM Shivraj Singh Chouhan reached Vidisha among farmers suffering from hailstorm, assured of help

मध्यप्रदेश में हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। सीएम ने आज विदिशा और सागर जिले के ओला प्रभावित गांवों का दौरा कर खेतों में जाकर फसलों की स्थिति देखी। सीएम शिवराज ने फसल नुकसान का जायजा लेने के बाद किसानों से संवाद भी किया।

520 गांवों में 33 हजार 758 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल प्रभावित

मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 20 जिलों के करीब 520 गांवों में 33 हजार 758 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल प्रभावित हुई है। सीएम ने कहा कि मैं किसानों को आश्वस्त करता हूं कि वह चिंता न करें, मैं उनके साथ हूं। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को भी ओलावृष्टि से हुए क्षति की सूचना दी है। मेरे किसान भाइयों-बहनों संकट की इस घड़ी में स्वयं को अकेला मत समझना, मैं आपके साथ खड़ा हूं। आपकी क्षति का आकलन करके उसकी भरपाई करेंगे। मैं हर गांव, हर जिले और हर किसान की चिंता करूंगा।

औसत 30 से 35% नुकसान

बता दें कि प्रदेश के 20 जिलों में गेहूं, चना, सब्जियों सहित अन्य फसलों को औसत 30 से 35% नुकसान हुआ है। नर्मदा पुरम, शहडोल, जबलपुर, चंबल, उज्जैन, सागर, इंदौर, ग्वालियर रीवा और भोपाल संभाग के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। इसे लेकर सरकार ने क्षति का आकलन करने के साथ ही सर्वे का काम शुरू कर दिया है।

पशुओं के नुकसान के लिए भी राहत राशि हम देंगे: CM

Recommended Video

    ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों के बीच पहुंचे CM शिवराज सिंह, दिया मदद का भरोसा

    सीएम शिवराज ने कहा कि प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थगित कर दी जाएगी। कर्ज का ब्याज भी सरकार ही भरवाएगी। पशुओं के नुकसान के लिए भी राहत राशि हम देंगे। किसान खेत में सिर्फ पानी नहीं अपने खून-पसीने की बूंदे भी टपकते हैं तब जाकर घर में अन्न के दाने आते हैं। लेकिन फसल आने से पहले यदि प्राकृतिक आपदा आ जाए तो किसान बुरी तरह टूट जाता है।

    प्रति हेक्टेयर ₹32 हजार की राहत राशि देंगे: CM

    सीएम ने कहा कि हमने तय किया है कि 50% से अधिक नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर ₹32 हजार की राहत राशि देंगे। सिर्फ फसल ही नहीं अन्य नुकसान की भी पूर्ति की जाएगी। गाय-भैंस की मृत्यु होने पर ₹37 हजार, भेड़-बकरी की हानि होने पर ₹4 हजार देंगे। बछड़ा-बछिया पर ₹20 हजार और मुर्गा-मुर्गी की हानि होने पर प्रति मुर्गा-मुर्गी ₹100 दिए जाएंगे। मकानों के नुकसान की भी भरपाई की जाएगी।

    शिवराज ने कहा कि फसल बीमा योजना की कार्रवाई भी तत्काल प्रारंभ कर दी गई है। राहत राशि और फसल बीमा योजना दोनों को मिलाकर किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।जिन किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान होगा उनकी कर्ज वसूली स्थगित कर दी जाएगी और ब्याज सरकार भरवाएगी।

    ईमानदारी से करें सर्वे, प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को दें राहत: सीएम

    इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे में कोई लापरवाही ना हो, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम हो और प्रत्येक प्रभावित किसानों को राहत मिले। प्रभावित किसानों और नुकसान की सूची पंचायतों में चस्पा कर दावे-आपत्तियों का निराकरण पारदर्शिता के साथ किया जाए।

    दूसरे फेस का सर्वे शुरू

    सीएम शिवराज ने बताया कि प्रदेश के 20 जिलों में आशा में बारिश और ओलावृष्टि की जानकारी आई है। 6 से 8 मार्च के लगभग हुई बारिश के दौरान पहले फेस का सर्वे पूरा हो चुका है। अब 16 से 19 मार्च तक दूसरे फेस में हुई ओलावृष्टि का सर्विस शुरू हो गया है। सभी जगह सर्वे दल गठित हो चुके हैं और सर्वे का काम लगातार जारी है। सर्वे दल में राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले को शामिल किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+