सिर्फ योजना नहीं, बेटियों की जिंदगी बदलने का महाअभियान है लाडली लक्ष्मी: CM शिवराज सिंह चौहान
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित "लाडली लक्ष्मी उत्सव" के अंतर्गत बेटियों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली लक्ष्मी सिर्फ योजना नहीं बल्कि बेटियों की जिंदगी बदलने का महाअभियान है। बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार ने इस योजना में समय के साथ बदलाव भी किया है, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिलने से किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने कहा कि पैदा होते ही लखपति बनने वाली बेटियां सब सामाजिक भेदभाव का भी शिकार नहीं होती है।
बता दे प्रदेश में 2 मई 2007 से लागू हुई लाडली लक्ष्मी योजना को अब 16 साल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में एक जनवरी 2006 से पैदा हुई बेटियों को लाडली लक्ष्मी बनाया गया है। लाली लक्ष्मी उत्सव सभी जिलों नगरी निकाय और ग्राम पंचायत स्तर तक मनाया गया।
लाडली लक्ष्मी उत्सव में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बेटियों की मुस्कान का उत्सव है इस योजना में 44.85 लाख बेटियों को अब तक जोड़ा जा चुका है। योजना में 1.43 लाख रुपए हर लाडली बेटी को मिलेंगे। इस दौरान सीएम शिवराज ने लाडली लक्ष्मी बेटियों का सम्मान भी किया।
प्रदेश के कई जिलों से आई बेटियां
राजधानी भोपाल के सीएम हाउस में आयोजित लाडली लक्ष्मी उत्सव के कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाली लाडली बेटियों और लाडली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों को सम्मानित किया गया। सीएम निवास में हुए कार्यक्रम में भोपाल शहर की 1100 लाडली बालिकाएं 500 अभिभावक सहित सीहोर विदिशा राजगढ़ और रायसेन जिले की लाडली लक्ष्मी बेटियां भी शामिल हुई। इस उत्सव में हर जिला मुख्यालय में बनाए गए लाडली लक्ष्मी पद को सुसज्जित किया गया।
खंडवा, बैतूल विदिशा के सामूहिक विवाह में वर्चुअली शामिल
मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा बैतूल और विदिशा जिले में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्षों वाली हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का स्वरूप बदल गया है अब तय किया गया है कि बेटियों को सीधे 49 हजार का चेक उनके हाथ में देंगे ताकि वह अपनी जरूरत की चीज अपने हिसाब से खरीद सकें। एक छोटी गृहस्थी का सामान आ जाए, इसकी चिंता की गई है।












Click it and Unblock the Notifications