Bhopal को मिली मेट्रो ट्रेन की सौगात, CM Shivraj ने दिखाई हरी झंडी

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल को बड़ी सौगात दी है, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्री विश्वास सारंग, आलोक शर्मा, रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजधानी भोपाल में मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन संपन्न हुआ, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर फाइनल ट्रायल रन के लिए मेट्रो ट्रेन को रवाना किया। सुभाष नगर से लेकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रेन चली है, जिसमें मुख्यमंत्री सवार हुए। गौरतलब है कि, इससे पहले इंदौर में शनिवार को ही मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन किया गया था।

Bhopal

सीएम शिवराज ने कही ये बात

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, भोपाल मेट्रो का सफल ट्रायल रन हुआ है। एक संकल्प पूरा होते हुए देखकर मैं अत्यंत प्रसन्न हूं और सभी भोपालवासियों को कोटि-कोटि बधाई देता हूं। यह परिवहन के क्षेत्र में क्रांति है। भविष्य में मंडीदीप, सीहोर, विदिशा और रायसेन जैसे शहरों को भी मेट्रो से जोड़ने की योजना बनाएंगे। भोपाल में मेट्रो का काम जिस तेज गति से हुआ है, उसके लिए मैं पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे बताते हुए खुशी है कि भोपाल ने तांगे से अपने सफर की शुरूआत की थी, और आज ये सफर मेट्रो ट्रेन तक आ पहुंचा है। इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा कि, मेट्रो का मतलब " सस्ती, सुगम और सुरक्षित यात्रा" है।

इस साल तक पूरा होगा काम

मेट्रो ट्रेन का जल्द ट्रायल हो सके इसी के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारी रात दिन अपने काम में जुटे हुए थे, जहां मेट्रो प्रोजेक्ट का काम 24 घंटे शहर में जारी है। वहीं मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। मेट्रो परियोजना के अंतर्गत भोपाल- इंदौर में ओरेंज लाइन और ब्लू लाइन का निर्माण किया जा रहा है। वहीं भोपाल- इंदौर मेट्रो परियोजना का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। भोपाल मेट्रो लाइन की लंबाई 31 किमी और लागत 7000 करोड़ है। हैं इंदौर मेट्रो लाइन की लंबाई भी 31 किमी और लागत 7500 करोड़ हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: उज्जैन और पीथमपुर तक जाएगी मेट्रो, 3 कोच वाली 25 ट्रेन में 7 लाख यात्री रोज करेंगे सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+