MP News: महिला कर्मचारियों के लिए CM Shivraj Singh Chouhan ने की बड़ी घोषणा, मिलेंगी 7 एक्स्ट्रा सीएल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के उत्थान और कल्याण लिए अनेक निर्णय लिए है। CM शिवराज ने महिला कर्मचारियों के लिए 7 एक्स्ट्रा CLदेने की घोषणा की हैं।

CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा, मिलेंगी 7 एक्स्ट्रा CL

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार लगातार महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर नीति बनाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम कहा कि प्रदेश की सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने महिलाओं के लिए और कई घोषणाएं भी की है। इसे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर 5 मार्च को महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना "लाडली बहना" को लॉन्च किया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने इंटरनेशनल महिला डे पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने के साथ बहन-बेटियों के उत्थान के लिए अनेक निर्णय लिए हैं। कक्षा 10वीं के बाद उच्चतर, माध्यमिक एवं कॉलेज में बेटियों को वित्तीय साक्षरता के लिए पाठ पढ़ाया जाएगा, जो महिला उन्मुखी होगा। उन्होंने कहा कि माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि महिलाएं आज हर कार्य-क्षेत्र में कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। उन पर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।

Recommended Video

    महिला कर्मचारियों के लिए CM Shivraj Singh Chouhan ने की बड़ी घोषणा, मिलेंगी 7 एक्स्ट्रा सीएल

    सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य की तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं को रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण और जॉब फेयर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही छात्राओं को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, अंग्रेजी, कम्युनिकेशन और वर्क रेडीनेस का 60 से 80 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिये स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी, जिसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग शामिल होगी। प्रदेश की महिला हथकरघा एवं हस्तशिल्प कारीगरों को एनआईडी और निफ्ट संस्थानों के माध्यम से आधुनिक डिजाइन्स और उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।

    ये भी पढ़ें:

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+