CM शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ मनाया करवा चौथ का पर्व

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। सीएम चौहान ने पत्नी साधना सिंह को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया।

भोपाल,13 अक्टूबर। आज पूरे देश में हिंदू धर्म में पति-पत्नी मिलकर करवा चौथ का पर्व मनाया। बता दे करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। साधना सिंह ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और परंपरा अनुसार छलनी के माध्यम से चंद्रमा और पति शिवराज सिंह चौहान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने पत्नी साधना सिंह को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। इसके पहले पति-पत्नी ने विधि-विधान से निवास पर करवा माता की पूजा की। करवा माता की कथा का वाचन हुआ। करवा चौथ का व्रत पति की लम्बी और कष्ट रहित पूर्ण आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है।

Recommended Video

    CM शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ मनाया करवा चौथ का पर्व
    सीएम चौहान ने पत्नी साधना सिंह को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया

    मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि करवा चौथ पर्व परस्पर प्रेम, सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक है। यही भाव आत्मसुख प्रदान कर परिवार की प्रगति एवं उन्नति का मार्ग सुगम बनाता है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आज करवा चौथ के शुभ अवसर पर आप सभी अपने जीवनसाथी और परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प लीजिए। यह प्रयास आपके साथ नई पीढ़ी को भी सकारात्मक वातावरण प्रदान कर आनंदमय जीवन का आधार बनेगा।

    सुहागिनी महिलाओं के लिए आज सबसे महत्वपूर्ण दिन

    बता दे करवाचौथ का व्रत वाला दिन सुहागिनी महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। पति की लंबी आयु के लिए इस दिन भालचंद्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को हर साल ये पर्व मनाया जाता है। आचार्य राजेंद्र प्रसाद के अनुसार करवाचौथ के दिन चंद्र देव रोहिणी नक्षत्र में उदय होंगे। मान्यता है कि इस नक्षत्र में व्रत रखना बहुत शुभ होता है। इस नक्षत्र में चंद्रमा के दर्शन से पत्नी जो भी मनोकामना करती है उसे उस फल की प्राप्ति होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+