MP Latest News: CM शिवराज ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर गांव और वार्ड में गठित करेंगे लाड़ली बहना सेना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के बाद एक बार फिर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हर गांव वार्ड में लाड़ली बहना सेना का गठन करेंगे।

CM शिवराज ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने महिलाओं को लेकर फिर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हम लाड़ली बहना सेना हर गांव और हर वार्ड में गठित करेंगे। यह सेना लाड़ली बहना योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के साथ ही बहनों के साथ होने वाले अन्याय का भी विरोध करेगी। सीएम शिवराज ने कहा कि हम महिलाओं के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Recommended Video

    CM शिवराज ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर गांव और वार्ड में गठित करेंगे लाड़ली बहना सेना

    शिक्षकों की भर्ती में भी बेटियों को 50% आरक्षण

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित नव संवत्सर पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम शिवराज ने कार्यक्रम में एनजीओ, सामाजिक संगठनों और उद्यमों से जुड़ी महिलाओं पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। सीएम शिवराज ने कहा कि महिलाओं को राजनैतिक रूप से सशक्त करने के लिए स्थानीय निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया। साथ ही शासकीय शिक्षकों की भर्ती में भी बेटियों को 50% आरक्षण दिया। मैंने लाडली लक्ष्मी योजना बनाई, ताकि बेटियां बोझ नहीं, वरदान बनें। मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लेने वाली अब हर बेटी लखपति होती है। कॉलेज जाने और पढ़ाई पूरी होने पर अलग से दो किश्तों में 25 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री बनते ही मैंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनाई और तय किया कि गरीब बेटियों की शादी सरकार करेगी।

    मैं जनता की जिंदगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री बना हूं: CM

    सीएम शिवराज ने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए मैंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बनाई। इसमें प्रतिमाह एक हजार रुपये यानी साल में 12 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने महिलाओं से कहा कि इसमें आपकों आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है, आप आवेदन में लिख देंगी, तो आपका भैया शिवराज मान लेगा। मैं जनता की जिंदगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री बना हूं। यह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों में आत्मविश्वास पैदा करेगी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म 25 मार्च-30 अप्रैल तक भरे जाएंगे। फार्म भरने के लिए आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है, आपके गांव एवं वॉर्ड में ही शिविर लगाकर यह आवेदन भरे जाएंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+