शाम को कैबिनेट की बैठक लेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है. बैठक में मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रियों से प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की जाएगी. इसके अलावा टीकाकरण उत्सव मनाने की तैयारियों पर भी मंत्रियों से बात की जाएगी.

CM Shivraj Singh Chauhan will take a cabinet meeting in the evening, will discuss these issues

पीएम मोदी ने टीकाकरण उत्सव मनाने की कही थी बात

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बढ़ते कोरोना समीक्षा को लेकर बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्रियों से 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव मनाने की भी बात कही थी. बैठक के दौरान पीएम ने कहा था कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने कोई हल नहीं है. साथ ही अभी टोटल लॉकडाउन की जरूरत भी नहीं है. इसलिए देश में शत-प्रतिशत वैक्सीन लगाने का प्रयास होना चाहिए. इस दौरान पीएम ने युवाओं से भी लोगों को वैक्सीन लगाने में मदद करने की अपील की थी.

मंत्रियों को मिल सकती है यह जिम्मेदारी

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री बैठक के दौरान मंत्रियों को कोरोना की मौजूदा स्थिति जानने के लिए मंत्रियों को कई जिलों की जिम्मेदारी दे सकते हैं. मंत्रियों से जिलों में कोरोना के नियंत्रण को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिधियों के साथ बैठक करने की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

गुरुवार को CM ने कलेक्टरों के साथ की थी चर्चा

मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर शाम कलेक्टरों, सीएमएचओ और पुलिस अधीक्षकों से भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बात की थी. उन्होंने शामिल कलेक्टरों से अस्पतालों में दवा, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व बेड व्यवस्था का फीडबैक भी लिया था. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना की सही ढंग से टेस्ट और कंटेनमेंट जोन में हर व्यक्ति की जांच कहा कराने का निर्देश दिया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+