शिवराज को भाई कृष्णराज की शिक्षा "भागवत गीता "
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृष्णराज की शिक्षा रास आ गई है। जन्माष्टमी के पर्व पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृष्ण का अवतार अन्याय और अत्याचार समाप्त करने के लिए हुआ था। कृष्ण ने संसार को भगवद् गीता के माध्यम से कर्मयोग की शिक्षा दी है।

इससे सीख मिलती है। सीएम शिवराज ने कहा कि कृष्ण के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृष्ण के आदर्शों का आव्हान करते हुए भक्ति, कर्म औऱ ज्ञान मार्ग से ही प्रदेश के नव निर्माण का मार्ग दिखाई देता है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश ही एक ऐसा राज्य है जहां पर शिवराज सरकार में ही गर्भवती महिलाओं के लिए पाठ्यक्रम की शुरूआत की गई है। जिसमें महाभारत के वीर यौद्धाओं के बारे में पढ़ाया जाएगा। संभवतः देश में यह पहला ऐसा राज्य है जहां पर महाभारत के चरित्र की काहानियां पढ़ाकर पैदा होने वाले बच्चों को वीर रस से प्रभावित करने की कोशिश की गई है।












Click it and Unblock the Notifications