एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- प्रदेशवासी करें चीन के सामानों का बहिष्कार
भोपाल। भारत-चीन सीमा पर बढ़ते विवाद और लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ की झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद देश में चीनी सामान के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ने लगी है। देशभर में जगह-जगह चीनी सामान के बहिष्कार और चीन सरकार के विरोध में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। चीनी सामान तोड़ा जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Recommended Video
Viral Video: लोगों में गुस्सा, सूरत में शख्स ने घर की बालकनी से फेंका चीन का टीवी | वनइंडिया हिंदी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के लोगों से चीनी सामान का इस्तेमाल नहीं करने की अपील करते हुए कहा है कि 'प्रदेशवासियों से मेरी अपील है कि चीन में बने हुए सभी सामानों का बहिष्कार करें। स्वदेशी अपनाएं। हमारी सेना भी चीन को जवाब देगी'












Click it and Unblock the Notifications