Bhopal News: पत्रकार लीलेश सातनकर के सुसाइड करने पर सीएम शिवराज ने दुख किया जाहिर, BJP ने शोक किया व्यक्त
Bhopal News: राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार लिलेश सातनकर का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पत्रकार बीती रात ने घरेलू परेशानियों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीएम शिवराज सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सच एक्सप्रेस समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता लिलेश सातनकर के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया किभोपाल के वरिष्ठ पत्रकार श्री लीलेश सातनकर जी का पूरा जीवन पत्रकारिता के माध्यम से कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा में व्यतीत हुआ। आज उनके रूप में पत्रकारिता जगत ने अपने एक अमूल्य रत्न को खो दिया। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

इसके अलावा पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बताया कि भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार लीलेश सातनकर का पूरा जीवन पत्रकारिता के माध्यम से कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा में व्यतीत हुआ। आज उनके रूप में पत्रकारिता जगत ने अपने एक अमूल्य रत्न को खो दिया। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।'
मौके से मिला सुसाइड नोट
पुलिस हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह ने बताया कि सबसे पहले पत्रकार के भाई ने सुबह 8 बजे के करीब उनको फांसी पर लटकते हुए देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। संभावना जताई जा सकती है कि यह देर रात की घटना थी। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपने बारे में बताया है साथ ही इसमें किसी का गलती या दोष नहीं है ये भी लिखा है, उन्होंने अपनी मर्जी से सुसाइड किया है। थाना प्रभारी रोशन लाल भारती की माने तो उन्होंने सुसाइड नोट में अपने जीवन की कहानी भी बयां की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
भोपाल में टीवी जर्नलिस्ट लखन गुरु ने बताया कि लिलेश सातनकर राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन बौद्ध समाज के लिए समर्पित कर दिया था। वे एक समर्पित पत्रकार होने के साथ ही बेहद सरल और सहज व्यक्ति थे।
परिजनों ने बताया कि उन्होंने 2002 में इंजीनियरिंग छोड़कर पत्रकारिता पर फोकस किया और उसे ही अपना करियर बना लिया। निलेश कमजोर वर्ग की आवाज और मदद करने में हमेशा आगे रहे। फिलहाल निलेश ने सुसाइड क्यों किया। इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications