1.31 करोड़ लाडली बहनों के खाते में CM शिवराज ने डाले 1269 करोड़ रुपये, अगले महीने से मिलेंगे 1250 रुपए
ladli behna yojana News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख लाडली बहनों की खाते में 1 हजार 269 करोड रुपए की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। अगले अक्टूबर माह से लाडली बहनों के खाते में 250 रुपए बढ़ी हुई राशि यानी 1250 रुपये डाली जाएगी। पात्रता की शर्तों में संशोधन करने के बाद लाडली बहनों की संख्या भी बढ़ गई है। ग्वालियर में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 380 करोड रुपए के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।
सीएम शिवराज ने आज सुबह ग्वालियर पहुंचकर सबसे पहले भगवान अचलनाथ का अभिषेक किया और जनदर्शन के लिए निकल पड़े रोड शो के दौरान उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नगर विमान एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अनेक जन प्रतिनिधि व संगठन के नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान जगह-जगह चल के विभिन्न जिलों से आई महिलाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

सीएम शिवराज ने कहा किआज ग्वालियर की धरती पर लाड़ली बहनों तथा यहां की जनता ने फूलों की वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया है। मेरी बहनों, मेरा संकल्प है कि मैं आपके जीवन में कोई कांटे नहीं रहने दूंगा। सीएम ने कहा कि जब से मेरी लाड़ली बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना का पैसा आना शुरू हुआ है, तब से उनके जीवन में बदलाव आए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बढ़े हुए बिजली के बिलों को लेकर कहा कि हमने तय किया है कि जिन गरीब लाड़ली बहनाओं के बड़े-बड़े बिजली के बिल आए हैं, वो बिल बहनें नहीं भरेंगी, मैं भरवाऊंगा। इस महीने तक के बिल हम जीरो कर देंगे, अगले महीने से जिनके एक किलोवाट से कम की बिजली की खपत है उनके बिल केवल ₹100 आएंगे।

ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज ने महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी घोषणा की उन्होंने कहा कि जिन बहनों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में छूट गए हैं, उन्हें लाड़ली बहना आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। मेरी बहनों, अगले साल से हमारे बच्चे 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाएंगे तो मामा ₹25 हजार उनके खातों में डालेगा। गांव और शहर के स्कूल में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें मामा स्कूटी दिलाएगा।












Click it and Unblock the Notifications