MP के किसानों को डिफाल्टर नहीं बनने देगी शिवराज सरकार, कर्ज का ब्याज मैं भरवाऊंगा: CM Shivraj singh chauhan

सीधी के कार्यक्रम में किसानों के लिए सीएम ने कहा कि "मैं इस बजट में प्रावधान कर रहा हूं कि 0% ब्याज पर आपको कर्ज मिल सके" और आप डिफाल्टर ना रहें, इसलिए आपका ब्याज मैं भरवाऊंगा।

CM Shivraj Singh big announcement for farmers of MP in Sidhi, will get a gift in budget

मध्य प्रदेश मैं चुनाव से पहले प्रदेश के किसानों को एक बड़ी सौगात मिल सकती है। दरअसल सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक बड़ी बात कही है। उन्होंने सीधी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सुनो किसान भाइयों, मैं इस बजट में प्रावधान कर रहा हूं कि 0% ब्याज पर आपको कर्ज मिल सके और आप डिफाल्टर ना रहें, इसलिए आपका ब्याज मैं भरवाऊंगा। सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार की किसान कर्ज माफी की बात से कई किसान डिफॉल्टर बन गए थे।

सीधी में ₹385.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

सीधी में ₹385.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सीधी में आयोजित मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में ₹385.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। विभिन्न हितग्राहियों को योजनाओं का हितलाभ प्रदान कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि मेरी बहनों, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मेरे दिल से निकली हुई योजना है। बहनें सशक्त होंगी, तो परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। इसमें बहनों को प्रति माह 1 हजार रुपये यानी साल में 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना केवल योजना नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का शंखनाद है। यह हमारी माताओं, बहनों की जिंदगी बदलने की योजना है।

100 बिस्तर वाले अस्पताल के लिए राशि स्वीकृत

100 बिस्तर वाले अस्पताल के लिए राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामपुर नैकिन में अस्पताल को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रामपुर नैकिन में 100 बिस्तर वाले अस्पताल के लिए इस बजट में राशि स्वीकृत कर दी जाएगी। ताकि इलाज की जरूरत को हम पूरा कर सकें। ग्राम सिरसी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था हम करेंगे।

किसानों को पुन: शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण: CM

किसानों को पुन: शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण: CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के कर्जमाफी के झूठ के कारण जो आपके सिर पर ब्याज की गठरी का बोझ आ गया है। ब्याज के इस कर्ज से मुक्त कर आपको डिफाल्टर के कलंक से मुक्त करवाऊंगा, ताकि किसानों को पुन: शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिल सके। सीएम ने कहा कि रामपुर नैकिन में 100 बिस्तर वाले अस्पताल के लिए इस बजट में राशि स्वीकृत कर दी जाएगी। ताकि इलाज की जरूरत को हम पूरा कर सकें। ग्राम सिरसी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था हम करेंगे।

मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिन्दी में

मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिन्दी में

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस धरती पर जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रहने योग्य भूमि का अधिकार है। भाजपा की सरकार का संकल्प है कि जिसके पास रहने के लिए जमीन नहीं है, उसे मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत पट्टा दिया जाएगा। हमारे कई बच्चे अंग्रेजी न जानने के कारण मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई नहीं कर पाते थे। इसलिए हमने तय कर दिया है कि मध्यप्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिन्दी में भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+