Sehore: ग्राम गोपालपुर और चकल्दी में CM शिवराज ने करोड़ों रुपए होने वाले कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Sehore CM Shivraj News: मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार विकास कार्यों का भूमि पूजन कर रहे है। आज इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने सीहोर जिले के ग्राम गोपालपुर में आयोजित विकास पर्व में सहभागिता कर ₹52.5 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

गोपालपुर को तहसील बना दिया जाएगा: CM

सीहोर के गोपालपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की उन्होंने कहा कि गोपालपुर को तहसील बना दिया जाएगा, ताकि आपको हर काम के लिए भैरूंदा न जाना पड़े।

CM Shivraj inaugurated works worth crores of rupees in Sehore village Gopalpur and Chakaldi

इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि हमारा संकल्प है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ीं हर बहन की आमदनी कम से कम ₹10 हजार महीना होना चाहिए। मेरी बहनों, तुम्हारी जिंदगी को खुशियों से भरना मेरी जिंदगी का मकसद है।

सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से मैं एक भी पल चैन से नहीं बैठा। आपके जीवन में सुख ला पाऊं, इसके लिए रात-दिन काम करता हूं। सीएम ने कहा कि भाइयों-बहनों, चिंता मत करना, बिजली के जितने बड़े बिल हैं उनकी जांच कराकर सभी को छोटा किया जाएगा। यह मेरा परिवार है। आपका सुख, मेरा सुख है, आपका दुःख, मेरा दुःख है। आप खुश रहेंगे, तो मैं मुस्कुराऊंगा और आप दुःखी रहे, तो मैं भी चैन से नहीं सो पाऊंगा।

ग्राम चकल्दी में ₹80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

पूरे मध्यप्रदेश में विकास पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सीहोर जिले के ग्राम चकल्दी में ₹80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। सीएम ने कहा कि चकल्दी के बच्‍चों को कॉलेज में पढ़ने के लिए दूर ना जाना पड़े, इसलिए हम फैसला कर रहे हैं कि अब चकल्दी में भी कॉलेज खोला जाएगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि चकल्दी में कई सालों से रह रहे जिन लोगों के पास पट्टा नहीं है। वन विभाग से चर्चा कर पट्टा देने पर निर्णय लिया जाएगा। चकल्दी में आने वाले 3 साल में हम किसी का भी मकान कच्चा नहीं रहने देंगे, सबके पक्के घर बनाने का प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+