इंटर्न्स बूट कैंप के कार्यक्रम में CM शिवराज ने युवाओं को दिए लीडरशिप के टिप्स, सुनाई अपने बचपन की कहानी

भोपाल में सीएम शिवराज ने युवाओं को लीडरशिप के टिप्स देते हुए कहा कि युवा वह है जिसके पैरों में गति, सीने में आग और आंखों में सपने होते हैं। युवा जो ठान ले, उसे पूरा करके दिखाता है।

भोपाल में CM शिवराज ने युवाओं को दिए लीडरशिप के टिप्स

राजधानी भोपाल में 'मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम' के अंतर्गत आयोजित 'सीएम इंटर्न्स बूटकैंप' का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने युवाओं को लीडरशिप के टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि सीहोर जिले के छोटे से गांव जैत में मेरा जन्म हुआ। बचपन में विवेकानंद और गीता को पढ़ा और दिमाग में आया कि कुछ विशेष करना चाहिए। यह मानव जीवन केवल पेट भरने, सामान्य जीवन गुजारने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे-बेटियों, आप अपना लक्ष्य बनाइए और उसको प्राप्त करने के लिए रोडमैप बनाकर प्रयास कीजिए। आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाइए, आपको लक्ष्य की अवश्य प्राप्ति होगी।

सीएम शिवराज ने बताया कि मैंने जब घोषणा की थी कि प्रदेश में चौबीसों घण्टे बिजली दूंगा, तो लोगों ने कहा कि यह असंभव है, लेकिन मैंने जिद ठानी और उसका सुफल मिला। कभी जो बिजली केवल 2900 मेगावॉट थी, वो आज बढ़कर 26000 मेगावॉट हो गई है। मैंने जब अफसरों कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लेने वाली हर बेटी लखपति होगी। लाडली लक्ष्मी योजना ने इस संकल्प को पूर्ण कर दिया। मेरे कहने का यह अर्थ है कि आप सोचेगे, तो असंभव भी संभव होगा।

गरीबों को नि:शुल्क राशन: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को नि:शुल्क राशन, पीएम आवास योजना, मेधावी विद्यार्थी सहित अनेक योजनाओं का काम आपको दिया जाएगा। आपको यह देखना है कि इन योजनाओं के लाभ से कोई वंचित तो नहीं रह गया है और लाभ को प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं को दूर करने में आप सरकार की मदद करें। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे-बेटियों, आप अपने ज्ञान के बल पर दुनिया पर राज कर सकते हैं। इसके लिए आपको तैयार करना होगा।

ट्रेनिंग प्रोग्राम को गंभीरता लीजिए: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि आज अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय प्रारंभ कर रहे हैं। इसलिए इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को पूरी गंभीरता से भाग लीजिए और सीखिए। मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम से आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लोग उम्मीद भरी की नजरों से आपको देख रहे हैं। जो काम आपको मिला है उसे इस तरह से करना कि बदलाव आए।

भारत आज ग्लोबल रिसोर्स हब: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र के रुप में 4600 से अधिक ऐसे युवा तैयार हुए हैं, जो बदलाव के लिए बेकरार हैं। जिनमें दुनिया को बदलने का जिद, जुनून और जज्बा है। भारत आज ग्लोबल रिसोर्स हब बन गया है। बड़ी संख्या में मल्टीनेशनल कंपनियों में भारतीय काम कर रहे हैं। 60 से अधिक कंपनियों सीईओ भारतीय हैं। सुंदर पिचाई, सत्य नडेला, इंदिरा नूई सहित अनेकों नाम हैं। 2022 में लगभग 21 लाख भारतीय विदेशी कंपनियों में काम करने गए हैं।

Recommended Video

    MP: Bhopal में Islam Nagar का नाम बदलकर Jagdishpur किया, जानिए 300 साल पुराना कारण | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+