सरकारी कर्मचारियों के लिए CM शिवराज का बड़ा ऐलान, इसी माह से मिलेगा केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता
हमने फैसला किया है कि राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जनवरी माह से ही दिया जाएगा। जनवरी से जून 2023 तक महंगाई भत्ते का एऱियर हम 3 समान किस्तों में देंगे।
MP government employees News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों को खुशी देते हुए बड़ा ऐलान किया है उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता मिलेगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरिया 3 बराबर किस्तों में दिया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर ट्वीट किया है।

सीएम शिवराज ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि हमारी सरकार सदैव से कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। कर्मचारियों के हितों में भी हमने अनेकों क्रांतिकारी फैसले किए हैं। पिछले दिनों हम ने घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देंगे।
सीएम शिवराज ने कहा कि हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता हम जनवरी महीने से ही कर्मचारियों को मिलेगा। जनवरी से लेकर जून तक का एरियर तीन समान किस्तों में देंगे। वह सारे कर्मचारी जो छठवां वेतनमान ले रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी।
सीएम शिवराज ने कहा कि हमने 2014 में यह फैसला किया था कि हम अपने कर्मचारियों को तृतीय समय मान वेतनमान भी देंगे। जिन्होंने 30 साल की सेवा पूर्ण कर ली है, अब हमने यह भी फैसला किया है कि जिन्होंने 1 जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 साल पूरे कर लिए हैं, उनको हम चतुर्थ समयमान वेतनमान भी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications