Guest Teacher: CM शिवराज ने अतिथि शिक्षकों का मानदेय किया दोगुना, अब महीने के हिसाब से मिलेगी सैलरी

Bhopal News: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब महीने के हिसाब से अतिथि शिक्षकों को सैलरी दी जाएगी। सभी अतिथि शिक्षकों को अब दोगुना मानदेय मिलेगा। अब तक पीरियड के हिसाब से मानदेय मिलता था, लेकिन अब बदलाव किया जा रहा है। इसका लाभ करीब 68000 अतिथि शिक्षकों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के योगदान को मैं कभी भुला नहीं सकता। जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षक के रूप में आपको पढ़ाने का दायित्व सौंपा गया और मुझे य़ह कहते हुए प्रसन्नता है कि अतिथि शिक्षकों ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वाह किया।

CM Shivrajs big announcements in the Guest Teacher Panchayat organized, salary doubled

सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा कि वर्ग एक के अतिथि शिक्षक कर्मचारी जिन्हें 9000 मिलता था उन्हें 18000 मिलेगा। इसी तरह वर्ग-2 के अतिथि शिक्षक जिन्हें 7000 मिलता था, उन्हें 14000 मिलेंगे। वहीं वर्ग 3 के अतिथि शिक्षक जिन्हें 5000 मिलते थे, अब उन्हें ₹10000 मानदेय दे दिया जाएगा। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर भी निशाना साधा।

अतिथि शिक्षक पंचायत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की बड़ी घोषणाएं

  • - अतिथि शिक्षकों को अब महीने के हिसाब से मानदेय की व्यवस्था होगी।
  • - अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि -
  • - वर्ग-1 में 9 हजार की जगह अब 18 हजार मिलेगा मानदेय
  • - वर्ग-2 में 7 हजार की जगह अब 14 हजार मानदेय
  • - वर्ग -3 में 5 हजार की जगह अब 10 हजार मानदेय मिलेगा
  • - अतिथि शिक्षकों का अनुबंध पूरे एक साल का होगा।
  • - शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षिकों को 25% की जगह 50% आरक्षण मिलेगा।
  • - उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार अतिथि शिक्षकों को प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अंक बोनस मिलेंगे।
  • - महीने की निश्चित तारीख को मानदेय मिलने की व्यवस्था की जाएगी।
  • - पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में योजना बनाई जाएगी।

सीएम शिवराज ने अतिथि शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने शिक्षा की व्यवस्था ठीक करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। गुरुजी, शिक्षाकर्मी और बाद में अतिथि शिक्षक फंस गए थे। सीएम ने आगे कहा कि मैं आपकी योगदान को कभी भुला नहीं सकता। जब रेगुलर शिक्षक नहीं थे, तब अतिथि शिक्षक के रूप में आपको पढ़ने का दायित्व सौंपा गया। मुझे खुशी है कि अधिकांश अतिथि शिक्षकों ने अपनी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+