Bhopal: पुष्पेंद्र पाल की श्रद्धांजलि सभा में CM शिवराज का बड़ा ऐलान, बोले, पीपी सर के नाम से देंगे पुरस्कार

भोपाल में स्वर्गीय पत्रकार पुष्पेंद्र पाल सिंह के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सीएम शिवराज ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि "पीपी सर" के नाम से पुरस्कार दिया जाएगा।

पुष्पेंद्र पाल की श्रद्धांजलि सभा में CM शिवराज का बड़ा ऐलान

राजधानी भोपाल में वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र पाल सिंह के निधन पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां सीएम शिवराज ने पीपी सर को श्रद्धांजलि देते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में पीपी सर के नाम से पुरस्कार दिया जाएगा। यही नहीं पत्रकारिता विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग में एक कमरा पीपी सर के नाम से होगा। यहां हर साल व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि पीपी सर के साथ बरसों तक काम किया। निष्काम अपने प्रति निर्मम, निष्कलंक और निर्दोष से थे। इनकार सुने थे वह अपनी सीट के बजे सामान्य सीट पर बैठे थे उनमें गजब का धैर्य था। विद्यार्थी उनके अपने थे। फीस तक भरवा देना, पढ़ाई के लिए तत्पर रहते थे।

बता दे माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और मध्यप्रदेश माध्यम के संपादक रहे पुष्पेंद्र पाल सरका बीते दिनों हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मंगलवार को उनके निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में पीपी सर के पिता, बेटी समेत अन्य परिजन मौजूद थे। सभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा बीजेपी मीडिया प्रभारी लुकिंग पराशर दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय सिंह पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुड्डू समेत पत्रकारिता और राजनीतिक क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय ने भी दी श्रद्धांजलि

पत्रकार और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय ने पीपी सर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुझे इतना पता था कि वह बीएचयू में पढ़े थे। मैं भी वहीं पड़ी हूं एमसीयू में उन्होंने मुझे पढ़ाने के लिए बुलाया मुझे भी बेहतर इंसान लगे। मुझसे उनका इतना ही परिचय था लेकिन उस समय परिचय को उन्होंने हमेशा जिंदा रखा। यह मेरे साथ अनजान सा रिश्ता बनाकर रहे। जब भी मुझे जरूरत पड़ी तो उन्होंने भरपूर मदद की। यहां उपस्थित लोग जिस तरह से गमगीन है उससे लगता है कि वह एक बेहतर इंसान और बेहतर शिक्षक साबित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+