Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal: जाट महाकुंभ में CM शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, बोले- वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का करेंगे गठन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित जाट महाकुंभ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जन समुदाय को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की है।

CM Shivraj big announcement in Jat Mahakumbh, said- Veer Tejaji will constitute Welfare Board

Recommended Video

    जाट महाकुंभ में CM शिवराज की बड़ी घोषणा, बोले- वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का करेंगे गठन

    Jat Mahakumbh Bhopal: राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित जाट महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। वीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस तेजा दशमी पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के स्कूलों में जाट समाज के इतिहास को भी पढ़ाया जाएगा।

    राजधानी भोपाल में रविवार को आयोजित जाट महाकुंभ में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जाट समाज की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि जाट समाज ने साहसी, स्पष्टवादी, वीर बहादुर, बलशाली, निर्भीक, मेहनती, जरूरत पड़ने पर अन्न के भंडार भरने वाले और सीमाओं पर शत्रु आए तो सबसे पहले बंदूक उठाकर उनकी छाती छलनी करने वाले वीर योद्धा दिए हैं।

    जाट महाकुंभ में पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- मैं घोषणा मशीन नहीं

    भोपाल में आयोजित जाट महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मैंने आपकी मांगें सुनी, घोषणाएं सुनी। अब कमलनाथ तो घोषणा मशीन नहीं है। मैं गुस्सा नहीं करता क्रियान्वयन में विश्वास रखता हूं। आपके अगले सम्मेलन में आपको हिसाब दूंगा। घोषणा करना आसान है। बता दे जाट सम्मेलन में कृषि मंत्री कमल पटेल भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

    जाट समाज ने आगामी विधानसभा चुनाव में 10 टिकट की मांग की

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जाट समाज के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में 10 टिकट देने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज ने जवाब देते हुए कहा कि यह मेरे बस में नहीं है झूठ नहीं बोलूंगा अभी हमारे दो विधायक कमल पटेल और नीना वर्मा बहुतों पर भारी है। यह पार्टी का मामला है। हम पार्टी में बात पहुंचाएंगे। जाट समाज के शैक्षणिक भवन के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में जमीन देनेजगह देने के लिए कमल पटेल को अधिकृत किया है। चाहे आततायी मुगल हो, बाकी अतिक्रमणकारी हो, जाट वीर योद्धाओं ने इनके दिमाग ठिकाने लगाए। जाट समाज के योद्धाओं ने औरंगजेब के खिलाफ बिगुल बजाया उसे कोई नहीं भूल सकता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+