Bhopal News: CM मोहन यादव ने सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को डीआईजी बंगला स्थित चौकसे नगर पहुंचकर सलकनपुर के पास हुए सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को सांत्वना दी एवं दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों का समुचित इलाज कराने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के निवास पर भरत पाण्डे, भारत पांडे, भूषण पाण्डेय, मोहित पांडे सहित परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर घटना की जानकारी प्राप्त की।

CM Mohan Yadav gave financial assistance of Rs 4 lakh the family members of Salkanpur road accident

उल्लेखनीय है कि 10 मई को चौकसे नगर निवासी पाण्डे परिवार के 10 सदस्य साढ़े चार माह के बालक व्योम पाण्डेय का मुण्डन संस्कार के लिए रामसात बाबा का मंदिर नर्मदापुरम गए थे।

CM Mohan Yadav gave financial assistance of Rs 4 lakh the family members of Salkanpur road accident

मुण्डन कार्यक्रम के बाद सभी रहटी जिला सीहोर स्थित सलकनपुर माताजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी भैरव घाट पर टवेरा गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 5 लोग घायल हो गए। दो घायलों को एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया है। इस अवसर पर भोपाल के पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा एवं जोन अध्यक्ष श्री देवेंद्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+