कांग्रेस पर मानहानि का दावा ठोकेंगे शिवराज सिंह चौहान

जल्द करेंगे मानहानि का केस
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कहे मुताबिक प्रदेश कांग्रेस पर मानहानि का मुकदमा जल्द ही दायर किया जाएगा। साथ ही यह भी जिक्र किया कि यदि इस घोटाले में भाजपा के किसी भी सदस्य का जुड़ा होना पाया जाता है तो उसमें से किसी को भी मुख्यमंत्री नहीं बक्शेंगे।
पहले भी कांग्रेस पर मानहानि का मुकदमा
मध्य प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस के बीच इस तरह की बयानबाजी और मानहानि के प्रकरण दर्ज कराना कोई नया नहीं है। गौरतलब है कि गत वर्षनेता विपक्ष अजय सिंह की ओर से मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मानहानि का प्रकरण दर्ज कराया था। दरअसल एक रैली के दौरान नेता विपक्ष अजय सिंह ने साधना सिंह को नोट गिन्ने की मशीन कहा था।












Click it and Unblock the Notifications