MP में अब तक कोविड के 12 करोड़ 15 लाख डोज लगे, CM शिवराज ने कहा- माथे पर माटी लगाकर होगी यूथ महापंचायत
सीएम शिवराज ने कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव' के अंतर्गत नि:शुल्क बूस्टर डोज़ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार अब तक कोविड के 12 करोड़ 15 लाख डोज लगा चुकी हैं।
भोपाल 21 जुलाई। प्रदेश में कोरोना बीमारी से बचाव के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में 'कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव' के अंतर्गत नि:शुल्क बूस्टर डोज़ अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि अब तक हम कोविड के 12 करोड़ 15 लाख डोज लगा चुके हैं। मैं इस उपलब्धि के लिए प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करता हूं। फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा कोविड के दौरान जो अभूतपूर्व सेवाएं दी गई हैं मैं उसके लिए उनका आभार प्रकट करता हैं। उन्होंने परिश्रम की पराकाष्ठा की है।

दो डोज लग चुके हैं, लेकिन कोविड गया नहीं है ये प्रिकॉशन डोज जरूरी है। सभी भाई-बहनों, बेटा-बेटियों से जिनकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा है। निश्चित ना हो जाएं, कोविड से सुरक्षा चक्र के लिए प्रिकॉशन डोज जरूर लगवाएं। भारत सरकार ने 16 जनवरी से 30 सितंबर तक अभियान चलाने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश दृढ़संकल्पित है। सभी भाई और बहन अपने निकट के वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
27 जुलाई को 3, 17, 21 अगस्त को, 14 व 28 सितंबर को जनभागीदारी से महाभियान चलाया जाएगा। सप्ताह में चार दिन ये महाअभियान निरंतर चलता रहेगा। तो भूलिएगा मत, आप भी टीका लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
चंद्रशेखर आजाद के गांव की माटी माथे पर लगाकर यूथ महापंचायत होगी आयोजित
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती आने वाली है। यह आजादी का अमृत महोत्सव हैं। पीएम नरेंद्र मोदी इस अमृत काल को देश के निर्माण के स्वर्ण अवसर में परिवर्तित करना चाहते हैं। इसी मंशा के अनुरूप अमर क्रांतिकारियों को प्रणाम करते हुए हम इस यात्रा को प्रारंभ कर रहे हैं। स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं उसके लिए यूथ पंचायत आयोजित होने वाली है।
उसके पूर्व आज बाइक रैली रवाना की गई है जो गांव-गांव होते हुए भाबरा जाएगी। भाबरा की पवित्र माटी शौर्य स्मारक में रखी जाएगी और वह माटी माथे पर लगाकर यूथ महापंचायत आयोजित होगी। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण हेतु क्या-क्या कर सकते हैं। इस पर विचारों का मंथन होगा। उससे जो अमृत निकलेगा उसे हम जन-जन में बांटने का प्रयास करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications