Cheetah Project: CM शिवराज ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े 12 चीते, कहा- वन्यजीवों की रक्षा करना PM का विजन
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि PM की सोच पर्यावरण को बचाना है जिसमें यह भारत को एक नई दिशा दे रहा है।

Cheetah Project: दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को शनिवार को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 12 चीतों के दूसरे बैच को उनके नए घर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा।
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी को महाशिवरात्रि पर तोहफा मिला है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं, ये उनका विजन है। कूनो में 12 चीतों का पुनर्वास किया जाएगा, जिससे कुल संख्या 20 हो जाएगी। जो चीते पहले आए थे, वे अब स्थिति के अनुकूल हो गए हैं।
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन पर्यावरण और वन्य जीवों की रक्षा करना है जो दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। चीता प्रोजेक्ट इसका एक उदाहरण है। चीतों को सुरक्षित लाने के लिए मैं पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं। आपको बता दें कि 18 फरवरी की सुबह भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर 12 चीतों की दूसरी खेप के साथ मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में उतरा हैं।
बताते चलें कि इससे पहले बैच में नामीबिया से 8 चीतों को इंडिया लाया गया था। इन्हें बीते वर्ष 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में आज छोड़े गए इन 12 चीतों में से 5 मादा हैं। दक्षिण अफ्रीका के वन विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इन चीतों को कुनो नेशनल पार्क भेजे जाने से पहले डार्ट किया गया और विशेष बक्सों में शिफ्ट किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कूनो नेशनल पार्क में 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय चीता विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सकों और वन अधिकारियों के साथ परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी चीता पुन: परिचय कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्ष 17 सितंबर को अपने 72वें जन्मदिन पर नामीबिया से कूनो तक 5 मादा सहित 8 चीतों को छोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications