दूल्हा दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाते रहे लोग,10 सेकंड में 1₹ लाख से भरा बैग चोरी,भोपाल में CCTV आया सामने
भोपाल में एक बार फिर शादी समारोह में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। ताजा मामला भोपाल के छोला का है। जहां 10 सेकंड में 1₹ लाख से भरा बैग चोर चोरी करके ले गया।

भोपाल में एक बार फिर शादी समारोह में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। ताजा मामला भोपाल के छोला का है। जहां छोला मंदिर इलाके के एक मैरिज गार्डन में आयोजित शादी समारोह में स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के पीछे रखा जेवरात व नकदी से भरा हुआ बैग एक नाबालिग चुरा कर ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग ने चुराया हुआ बैग अपने गिरोह के साथी को दे दिया। चोरी की ये वारदात गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैग में सोने चांदी के जेवरात के अलावा करीब ₹1 लाख रखे हुए थे।

लड़के ने बैग को ब्लेजर में छुपा लिया
जानकारी के मुताबिक अयोध्या बाईपास में भवानी धाम परिसर की रहने वाली पूर्णिमा शर्मा गृहणी है और उनके पति सरकारी टीचर हैं। सोमवार आज छोला इलाके के कलर्स मैरिज गार्डन में उनके बेटे की शादी का रिसेप्शन था रात 10 बजे रिसेप्शन में आने वाले मेहमान दूल्हा दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिक लड़का हाथ में ब्लेजर लेकर स्टेज पर पहुंचा। उसने चुपके से दूल्हा-दुल्हन के पीछे कुर्सी पर रखा बैग उठा लिया और चलता बना। लड़के ने बैग को ब्लेजर में छुपा लिया। बताया जा रहा है बैग में करीब ₹1 लाख कैश था। शादी में आने वाले मेहमानों की तरफ से दिए गए रुपयों के लिफाफे और मोबाइल भी उसी में रखे थे।

10 सेकेंड में लगाई चपत
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा लड़का जिस समय रिसेप्शन में पहुंचा उस समय मेहमान दूल्हा दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। उसी दौरान लड़का सज धज कर स्टेज पर ऐसे पहुंचा जैसे मानो कोई रिश्तेदार हो। किसी को उस पर बिल्कुल भी शक नहीं हुआ। लड़के ने 10 सेकेंड के अंदर बैग उठाया फिर ब्लेजर के अंदर छुपाया और रफूचक्कर हो गया। फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है कि लड़का जब बैग लेकर बाहर निकला तो उसे एक दूसरा व्यक्ति मिला जिसे उसने बैग दे दिया। इसके बाद दोनों बाहर निकल जाते हैं। दो संदीप भी उन दोनों के पीछे जाते हुए नजर आ रहे हैं आकांक्षा है कि दोनों संदीप विवेक चुराने वाले लड़के हो सकते हैं।

चोरी हुए मोबाइल पर रिंग गई, लेकिन फोन नहीं उठाया
पीड़ित परिवार ने छोला थाने में शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह जब चोरी हुए मोबाइल पर कॉल किया तो रिंग तो गई लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस को परिवार ने सीसीटीवी फुटेज भी दिया ACP ऋचा जैन का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्दी चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

हाई प्रोफाइल बनकर देते हैं वारदात को अंजाम
भोपाल में छोटे-बड़े करीब 200 शादी हॉल है। शहर की अधिकांश शादी इन्हीं होलो में होती है शादी समारोह शुरू होते ही यह लिटिल चोर गिरोह सक्रिय हो जाता है। ज्यादातर चोरी में बच्चों का उपयोग किया जाता है। मासूम होने के कारण किसी को इन पर शक भी नहीं होता। पुलिस की माने तो बड़े शादी हॉल इस तरह की गिरोह के निशाने पर रहते हैं, क्योंकि यहां होने वाली शादियां ज्यादातर हाईप्रोफाइल होती है गिरोह की महिलाएं और बच्चे खुद को उन्हीं के हिसाब से डाल लेते है और हाई प्रोफाइल बंद कर शादी समारोह में एंट्री कर लेते हैं। इनकी नजर शादी में ज्वेलरी और नकदी से भरे बैग पर होती है।












Click it and Unblock the Notifications