Bhopal News: कार ने बुलेट सवार युवकों को मारी टक्कर, अशोका लेकव्यू के पास हुए एक्सीडेंट में 1 की मौत
Bhopal News: राजधानी भोपाल के शामला हिल्स थाना क्षेत्र में शनिवार रविवार की दरमियानी देर रात एक तेज रफ्तार सफेद शिफ्ट कार ने बुलेट सवार दो युवकों को टक्कर मार दी दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस भयानक एक्सीडेंट का वीडियो भी सामने आया है।
बता दे बीती रात बाइक सवार 2 दोस्तों को एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। घटना शनिवार रात 9:30 बजे श्यामला हिल्स थाने के नजदीक हुई।

मृतक के परिजनों का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार ने भागते वक्त दो अन्य वाहन चालकों को भी टक्कर मारी थी। पुलिस का कहना है कि दूसरे वाहनों को टक्कर मारने की जानकारी नहीं है, और किसी ने थाने में फिलहाल शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।
दोनों सवार बुधवारा से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। शनिवार की रात करीब 9:30 बजे थाना श्यामला हिल्स के करीब सफेद रंग की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दोनों को राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की मौत हो गई, और दूसरे की हालत नाजुक है। श्यामला हिल्स थाने के हेड कॉन्स्टेबल नेपाल चौहान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे को खंगाले जा रहे है, और फरार आरोपी कार चालक को ट्रैस करने सर्विलांस सेंटर के कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
दो साल पहले शादी हुई थी शादी
रेहान की दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी आठ महीने की बेटी है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि देर रात पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वह बेहद सदमे में हैं, और लगातार रेहान को लाने की जिद कर रही हैं। रेहान करीब 5 साल से होटल नूर-उस-सबाह में जॉब कर रहा था। परिवार में रेहान दूसरे नंबर का भाई था, और उससे बड़ा एक भाई है, जबकि एक छोटी बहन है।












Click it and Unblock the Notifications