मामूली घरेलू विवाद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, पहुंचा सलाखों के पीछे
सिंगरौली, 7 जून: बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को कुदंवार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से धारदार कुल्हाड़ी बरामद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

कुंदवार चौकी प्रभारी भिपेन्द्र पाठक ने बताया है आरोपी वंश बहादुर बैगा ने बड़े भाई रामरतन बैगा के साथ इस बात लेकर मारपीट करने लगा कि वह मां के साथ विवाद कर रहा था। आरोपी ने समझाने की कोशिश किया लेकिन उसका बड़ा भाई मानने को तैयार नहीं बल्कि आरोपी के साथ भी मारपीट करने लगा। इस बीच आरोपी पर डंडा से प्रहार कर दिया। तभी पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर आरोपी वंश बहादुर ने बड़े भाई रामरतन बैगा पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
रिश्तों के कत्ल में पहुंचा जेल
पुलिस ने बताया है कि आरोपी का बड़ा भाई घर में आए दिन विवाद करता रहता था। जिससे परिवार तंग आ गया था। बीते रविवार की शाम जब मृतक अपनी मां के साथ विवाद करते हुए मारपीट करने लगा तो उसका छोटा भाई बीच बचाव किया लेकिन वह छोटे भाई से भी विवाद करते हुए मारपीट करने लगा। आरोपी चार भाई थे। घरेलू विवाद में बड़े भाई की हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया था। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया।












Click it and Unblock the Notifications