Bhopal पहुंचे बॉलीवुड सिंगर दर्शन रावल ने CM शिवराज के साथ किया पौधारोपण, नए प्लेटफार्म बनाने पर की चर्चा
उभरते सिंगर दर्शन रावल ने शनिवार को भोपाल शहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनके साथ पौधारोपण किया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे बॉलीवुड सिंगर दर्शन रावल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिक चौहान के साथ मुलाकात की। इसके बाद स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचकर पौधारोपण भी किया। सीएम शिवराज ने कहा कि युवाओं के रॉक स्टार, सुप्रसिद्ध गायक और संगीतकार दर्शन रावल (Darshan Raval) का भोपाल आगमन पर हार्दिक स्वागत करता हूं।
यूथ पॉलिसी को लेकर की चर्चा
भोपाल पहुंचे सिंगर दर्शन सिंह रावल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूथ पॉलिसी के बारे में चर्चा की। सीएम शिवराज ने कहा कि युवाओं के रॉकस्टार दर्शन रावल आज भोपाल में मुझे बड़ी प्रसन्नता है। उनका आज शो भी होगा। उससे पहले हमने युवा नीति को लेकर उनसे चर्चा की।
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे प्रदेश में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संगीत, नृत्य, गीतकार लेकिन कई बार अच्छे प्लेटफार्म नहीं मिलने के कारण उनका टैलेंट छिपा रह जाता है। इसलिए मैंने दर्शन रावल से चर्चा की है कि वह संस्कृति विभाग के साथ मिलकर कोई ऐसा प्लेटफार्म तैयार करें जो ऐसे युवाओं को अवसर प्रदान करें। जैसे हमारे बृजेश की छुपे हुए टैलेंट को बाहर लाया जा सके। हमारे प्रदेश में कई अच्छे संगीतकार, गीतकार और गाने वाले हैं।
सीएम शिवराज और दर्शन रावल के बीच हुई बातचीत के कुछ मुख्य पॉइंट
- सांस्कृतिक विभाग के साथ मिलकर गांव, कस्बों के कलाकार को मौका देने के लिए प्लेटफार्म तैयार करना
- एमपी में कलाकारों के लिए टैलेंट सर्च जैसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जाए
- गायन, लोक कलाओं, संगीत से जुड़े बच्चों को फैलोशिप दी जाए
- मैं सीएम के लाइव स्टाइल से हूं प्रेरित: दर्शन
सुपरस्टार दर्शन रावल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सर की लाइफ स्टाइल से काफी प्रभावित हूं मैं भी अब अपने जन्मदिन पर पौधा लगाया करूंगा। आगे दर्शन रावल ने कहा कि बहुत सिंगर से जो लोगों तक नहीं पहुंच पाते मैं सर के साथ मिलकर उन लोगों को आगे लाने और मौका देने की कोशिश करूंगा। जिस प्रकार से लोगों ने मुझे जाना पहचाना। उसी प्रकार से और आर्टिस्टो को भी मौका मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications