23 सितंबर को टंडन करेंगे कांग्रेस ज्वाइन, पूर्व सांसद बोध सिंह और राजेश पटेल ने हाथ के पंजे का थामा दामन
MP Congress News: कांग्रेस ने भाजपा को महाकौशल क्षेत्र में एक बड़ा झटका दिया है दरअसल भाजपा के बालाघाट से पूर्व सांसद रहे बोध सिंह भगत ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ ही शिव चौबे के भतीजे सुमित चौबे और बुधनी से दिग्गज जाट नेता राजेश पटेल ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला से चर्चा के बाद इन सभी का कांग्रेस में आना तय हुआ है। इनके साथ बालाघाट जिले, बुधनी सहित तीनों दिग्गज नेताओं के सैकड़ो कार्यकर्ता ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में इन सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

23 सितंबर को टंडन करेंगे कांग्रेस ज्वाइन
इससे पहले भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद टंडन ने भी सोमवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। टंडन के साथ भाजपा के पुराने कार्यकर्ता दिनेश मल्हार ने भी इस्तीफा दे दिया था। टंडन 23 सितंबर को इंदौर के गांधी भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में फिर से कांग्रेस के सदस्य ग्रहण करेंगे।

ओबीसी बहुल है बालाघाट
बालाघाट में इसके पहले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुभव मुंजारे कांग्रेस की सदस्यता ले चुकी है पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने कांग्रेस की सदस्यता ली है दोनों नेता अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। बालाघाट जिला ओबीसी बहुल और अधिकतर सीटों पर जीत हार में निर्णायक भूमिका निभाता है। इसे देखते हुए भगत के कांग्रेस में शामिल होने को बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर बुधनी से भाजपा नेता राजेश पटेल ने भी बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ली टीकमगढ़ से जनपद पंचायत के कुछ पदाधिकारी को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश की तस्वीर आप सभी के सामने है और आपको प्रदेश के हालत भी दिख रहे हैं। मैं तो आपसे कहूंगा कि आप कमलनाथ का साथ मत दीजियेगा, लेकिन सच्चाई का साथ जरुर दीजियेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या शिकार है। प्रदेश के नौजवानों का भविष्य आज क्या है? प्रदेश में एक करोड़ युवा बेरोजगार हैं। अगर इनका भविष्य खतरे मैं है तो प्रदेश का भविष्य क्या होगा? गाँव की किराने की दुकान भी तब ही चलती है जब किसानों की जेब में पैसा हो, इससे किसानों को लाभ होता है, इसलिए मैने कर्जमाफी की थी।
कमलनाथ ने कहा कि निवेश विश्वास से आता है, जिसको तमिलनाडु और केरल में सामान बेचना हो तो वो पंजाब में फैक्ट्री लगता है, मध्यप्रदेश में क्यों नही आता है? क्योंकि उसे मप्र पर विश्वास ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 15 महीने रही, हमनें एक शुरुआत की थी, हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ़ किया था तो क्या गलत किया था? हमनें 1000 गौशालाएं बनाई तो क्या गलती की? हमने 100 यूनिट बिजली की राहत दी तो क्या गुनाह किया?
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा आज सनातन धर्म की बात करती है, सनातन धर्म हम सभी का धर्म है। प्रदेश में मिलावट की बात की जाए तो बच्चो के मिड-डे मील में भी मिलावट है, शिवराज ने तो बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि शिवराज जी का तो केवल मुंह बहुत चलता है, लेकिन किसानों के लिए ना तो आंख चलती है और ना ही कान में कुछ सुनाई देता है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस बार के चुनाव में केवल सच्चाई का साथ देंगे।
बालाघाट के भाजपा के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत, बुधनी के कद्दावर नेता राजेश पटेल, दिलीप सिंह प्रदेश अध्यक्ष लोकतान्त्रिक जनता दल (शरद यादव) सहित, 18 जनपद पंचायत सदस्य, 24 सरपंच, 41 पूर्व सरपंच, 2 जनपद पंचायत अध्यक्ष, 1 जिलापंचायत सदस्य, 4 भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और लगभग 850 भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ जी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सादस्यता ली।












Click it and Unblock the Notifications