भूलकर भी कार के अंदर पर्स और लैपटॉप ना छोड़ें, वरना लग सकती है लाखों की चपत, भोपाल पुलिस कर रही जांच
भोपाल में एक डॉक्टर की कार का कांच तोड़कर चोर ने उसमें से लैपटॉप पासबुक और बैंक एटीएम कार्ड समेत करीब 95 हजार रुपये चोरी कर लिए।
भोपाल 8 अक्टूबर। अक्सर लोग काम की जल्दबाजी में कार के अंदर ही अपना कीमती सामान भूल जाते है और कुछ लोग कार के अंदर ही अपना सामान रखना सुरक्षित समझते हैं, लेकिन आपका ऐसा करना, कई बार चोरों को दावत देने जैसा होता है। ऐसा ही एक मामला भोपाल के हबीबगंज इलाके से सामने आया है। जहां पर एक डॉक्टर की कार का कांच तोड़कर चोर ने उसमें से लैपटॉप पासबुक और बैंक एटीएम कार्ड समेत करीब 95 हजार रुपये चोरी कर लिए। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने आए थे डॉक्टर
हबीबगंज पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ लेक सिटी रायसेन रोड के रहने वाले 40 साल के रजनीश गौर हमीदिया अस्पताल में शल्य क्रिया के विशेषज्ञ रात में अरेरा कॉलोनी में स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने आए थे जहां से मैं रात में बाहर निकले तो देखा कि उनकी कार का कांच टूटा हुआ है और उसमें से लैपटॉप और एक बैग पासबुक एटीएम कार्ड समेत करीब 1 लाख रुपये का सामान गायब था। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत हबीबगंज थाने में दर्ज कराई पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है बता दे पहले भी इस तरह की कई चोरी की वारदातें हो चुकी है।

24 घंटे में 6 घरों के ताले टूटे
राजधानी भोपाल में विगत कई महीनों से कमिश्नर प्रणाली लागू है। बावजूद इसके अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीते 24 घंटों में चोरों ने 6 घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपए का सामान चोरी किया। कोलार पुलिस के मुताबिक पिपलानी सलेहा फेस- 3 में रहने वाले एमएस खान जावेद बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर सुना था। इसी बीच अज्ञात बदमाश उनके घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुस गए। और लाखों रुपए का सामान चुरा कर ले गए।

लैपटॉप सहित ₹20000 नगद और जेवर चोरी
इसके अलावा भोपाल के विरोध में बदमाशों ने ज्योति नगर में रहने वाले अमित सिंह चौहान के घर का ताला तोड़कर लैपटॉप सहित ₹20000 नगद और जेवर चुरा लिए। पुलिस ने करीब ₹1 लाख की चोरी का मामला दर्ज किया है। इस चोरी में भी पुलिस के हाथों कोई सुराग नहीं लगा है।

कोहेफिजा में चोर अलमारी में रखा सामान चुराकर ले गए
कोहेफिजा बिट्ठल नगर में रहने वाले अंशुल जैन के घर के ताले तोड़कर अज्ञात बदमाश करीब ₹2 लाख के जेवरात चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी तो का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इसके अलावा कोलार की राजवेद कॉलोनी में रहने वाले सुनील पांडे के घर से सोने चांदी के जेवरात समेत कई कीमती सामान चोरी हुआ है। यहां भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। 24 घंटे में हुई चोरी की 6 वारदातों ने भोपाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications