Bhopal: ₹200 की सब्सिडी मिलने की खुशी में सिलेंडर लेकर नाचती-गाती नजर आई महिलाएं, भाजपा में खुशी की लहर
Bhopal Bjp News: रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जवला स्कीम के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर पर ₹200 की सब्सिडी दिए जाने के बाद प्रदेश सहित पूरे देश भर में भाजपा महिला मोर्चा की खुशी से झूम उठी है।
भोपाल के मैनिट चौराहे पर भजन संध्या आयोजित की गई। जिसमें बहनों ने जुग-जुग जियो आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान महिलाओं ने हर घर मोदी के नारे भी लाए।

रक्षाबंधन और ओणम के पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने एलपीजी (LPG) गैस सिलिंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती कर दी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये प्रति सिलेंडर की बचत होगी, क्योंकि उन्हें पहले से 200 रुपये की सब्सिडी दी जा रही थी। वहीं 75 लाख नए उज्ज्वला कनेक्शन को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस निर्णय पर प्रदेश भर की भाजपा महिला मोर्चे की जिला इकाइयों में मंडल स्तर पर महिलाओं ने भजन गाकर, डांस कर और राखी बांध कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए कामना की।
विभिन्न उत्सव के कार्यक्रम भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, छतरपुर, शाजापुर, नर्मदापुरम सहित सभी जिलों में संपन्न हुए। नर्मदापुरम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नारौलिया जी ने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया , महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नंदिता पाठक , शाजापुर में ज़िला अध्यक्ष केतल पटेल, भोपाल में प्रवक्ता नेहा बग्गा और जिला अध्यक्ष वन्दना जी ने बहनों के साथ प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications