MP विधानसभा इलेक्शन 2023 के मद्देनजर जिलों में चुनाव प्रभारी नियुक्त करेगी भाजपा: नरेंद्र सिंह तोमर

MP BJP Elections News: मध्य प्रदेश में 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में बीजेपी अप फुल एक्शन मोड में आ चुकी है केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अश्वनी वेशम को प्रभार देने के साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।

बनाए जाएंगे जिला चुनाव प्रभारी

प्रदेश कार्यलय मे हुई बैठक में ये तय हुआ कि भाजपा ऐसे नेताओं को जिला चुनाव प्रभारी बनाएगी। जो विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। संगठन के साथ ही इलेक्शन मैनेजमेंट का अनुभव रखने वाले नेताओं को जिला चुनाव प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। ये प्रभारी विधानसभा चुनाव तक अपने प्रभार के जिले में रहकर चुनाव प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने का काम करेंगे।

BJP will appoint chunav in-charge in districts in view of MP assembly elections

रविवार को मीडिया और सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों की भूपेन्द्र यादव ने बैठक ली। बैठक में मीडिया टीम के सभी प्रवक्ताओं से शैक्षणिक योग्यता, पुराने काम के अनुभव और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली। नेताओं ने प्रवक्ताओं और मीडिया टीम के पदाधिकारियों से मप्र के प्रमुख अखबारों, न्यूज चैनल, डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के बारे में भी जानकारी ली। सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों से भी उनकी वर्किंग, कंटेंट क्रिएशन, पोस्ट शेयरिंग के बारे में जानकारी ली।

चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल प्रदेश कार्यलय में बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि बीजेपी संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों विषयों से संबंधित अपनी टीम के साथ बातचीत और चर्चा करती रहती हैं। आज भी कई विषयों पर बैठक कर चर्चा हुई है। आगे कैसे बढ़ना है इस पर भी निर्णय हुआ है। प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की नेता है, वे आएं, चिंता की कोई बात नहीं है। उनके आने से कोई फर्क नहीं नहीं पड़ने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+