मध्य प्रदेश: गरोठ उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आगे
भेापाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गरोठ विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चंदर सिंह सिसोदिया कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष सोजतिया से 4,352 मतों से आगे चल रहे हैं। गरोठ विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 जून को मतदान हुआ था।

नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 12 दौर की मतगणना हो चुकी है। इस चक्र तक भाजपा उम्मीदवार चंदर को 49,716 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष को 45,364 मत मिले थे।
गरोठ विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में 71.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
मतगणना जिला मुख्यालय के राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में हो रही है। मतगणना के 19 दौर होंगे। गरोठ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के अतिरिक्त छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़ा है। पहले डाक-मतपत्रों की गिनती हुई, उसके बाद ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से डाले गए मतों की गिनती चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications