MP Election: भोपाल की मध्य विधानसभा क्षेत्र से ध्रुव नारायण को BJP से टिकट मिलने के बाद जानिए इस सीट के समीकरण
Bhopal election News: राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण के बेटे ध्रुव नारायण को उम्मीदवार बनाया है। ध्रुव नारायण 2008 में मध्य विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक भी रह चुके है। लेकिन शहला मसूद हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद उनका टिकट काट दिया गया था, लेकिन 10 साल बाद फिर भाजपा ने दुर्गा नारायण सिंह को टिकट दिया है। आइए जानते हैं इस सीट के सियासी समीकरण।
मध्य विधानसभा सीट मध्य प्रदेश भोपाल जिले की एक सीट है। इसका क्षेत्र भोपाल के सेंट्रल इलाके में फैला हुआ है। जिसकी सीमा में मुख्यमंत्री आवास से लेकर विधानसभा और मंत्रालय तक आता है। इस विधानसभा सीट में वोटरों की कुल संख्या 2 लाख 20 हजार 64 है। 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रनाथ सिंह ने 70696 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी आरिफ मसूद को 6981 वोटों के अंतर से हराया था।

लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव में 76,647 वोट हासिल करके कांग्रेस के आरिफ मसूद ने भाजपा के सुरेंद्र सिंह को चुनाव हार दिया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ध्रुव नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस से आरिफ मसूद के प्रत्याशी बनाए जाने की शत प्रतिशत संभावना है।
बता दे मध्य विधानसभा सीट 2008 में बनी थी तब भाजपा ने धर्म नारायण सिंह को मौका दिया। उन्होंने नासिर इस्लाम को हराया। एक विवाद के बाद 2013 में टिकट कटने के बाद वे नेपथ्य में चले गए। अब उनको कांग्रेस के पाले से इस सीट को खींचकर लाना होगा इसके लिए जनता का विश्वास जीतना होगा। दुर्ग नारायण सिंह 2007 में बीडीए के अध्यक्ष बने। पूर्व पार्षद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष सहित खेल संघों में अध्यक्ष रहे।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अगर पार्टी भोपाल दक्षिण-पश्चिम से संजीव सक्सेना को उतारना चाहती है तो उन्हें वर्तमान विधायक पीसी शर्मा को मध्य विधानसभा क्षेत्र से मौका देना होगा। ऐसे में धर्म नारायण के खिलाफ पीसी शर्मा को भोपाल सेंटर से चुनाव लड़ाया जा सकता है, जबकि आरिफ अकील की सेहत खराब होने के चलते आरिफ मसूद को उत्तर से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications