MP में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का उद्घाटन, तोमर ने कहा- BJP बनाएगी सरकार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। पार्टी ने चुनाव को लेकर जिला प्रभारियों की लिस्ट भी फाइनल कर दी है। रविवार को यह सूची जारी की जाएगी।

रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ कैलाश विजयवर्गीय व अन्य नेताओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन व कन्यापूजन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया।

BJP state election management committee office inaugurated in MP Tomar said BJP will form government

2023 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक बहुमत से जीतेंगे: विष्णुदत्त शर्मा

इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश कार्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए विधिविधान से पूजन अर्चन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरुआत हुई है। हमारा चुनाव अभियान पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन प्रबंधन के काम को लेकर आज माइक्रोमैनेजमेंट की दृष्टि से इसकी शुरुआत हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है हम सब भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक टीम स्पिरिट के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव को भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ विजयी सुनिश्चित करेंगी। हम सबने आज यह संकल्प लेकर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरूआत की है।

तोमर बोले- कांग्रेस के पास सिर्फ झूठ बोलने की गारंटी

केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता आ जाए। सभी जानते हैं कि कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस के पास सिर्फ झूठ बोलने की गारंटी है। पहले भी जो उन्होंने कहा, लेकिन वह किया नहीं। आगे भी नहीं करेंगे। मध्यप्रदेश की जनता समझदार है। भाजपा की सरकार जो कहती है, उसका क्रियान्वयन करती है। बीजेपी सरकार बनाने में सफल होगी।

संगठन की नब्ज बराबर चल रही है: तोमर

संगठन में समन्वय की कमी को लेकर तोमर ने कहा कि संगठन की नब्ज बराबर चल रही है। किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सभी कार्यकर्ता मुस्तैदी से बीजेपी के काम के लिए तैयार हैं। जिसके पास जो काम है, वह कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से और जनता के आशीर्वाद से बीजेपी की सरकार बनेगी। बैठकें होती रहती हैं, आगे भी होती रहेंगी।

चुनाव प्रबंधन कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, कांतदेव सिंह, योगेश ताम्रकार, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सांसद कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलन्द्र शर्मा, मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी, सांसद केपी. यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, प्रदीप त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र सिंह, एस.एस. उप्पल, नितिन सक्सेना, श्री किशन सूर्यवंशी, सुरजीतसिंह चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+