पूर्व CM कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को BJP प्रवक्ता ने भेजी भजनों की CD, जानिए क्यों

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने शनिवार को सुबह हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और राम भजनों की एक सीडी मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भेजी की।

मध्य प्रदेश की सियासत में अश्लील सीडी का मुद्दे पर छिड़ी जुबानी जंग के बीच बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने शनिवार सुबह हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और राम भजनों की एक सीडी मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भेंट की। सीडी भेजने के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस उम्र में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भजन करना चाहिए। उस उम्र में नाथ लगातार अश्लील सीडियां देख रहे हैं और उसका सार्वजनिक गुणगान भी कर रहे हैं। जबकि नाथ को इस उम्र में अपना परलोक सुधारने के लिए काम करना चाहिए। उनके पास हनीट्रेप की जो सीडी है, उसे कोर्ट को सौंप देना चाहिए।

हनीट्रेप की सीडी न्यायालय को सौंपने के लिए BJP ने की मांग

न्यायालय को सौंपें सीडी

Recommended Video

    पूर्व CM कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को BJP प्रवक्ता ने भेजी भजनों की CD, जानिए क्यों

    नाथ इस उम्र न केवल अश्लील सीडी देख रहे हैं, बल्कि इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा भी कर रहे हैं। ऐसे में यदि उनके पास हनीट्रेप से संबंधित कोई सीडी है, तो उन्हें इसे न्यायालय को सौंपना चाहिए। इससे जो भी दोषी होगा उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। और उनके चेहरे भी लोगों के सामने आएंगे। हनीट्रेप की सीडी छुपाकर नाथ दोषियों को संरक्षण भी दे रहे हैं और इसे देखकर अपनी मानसिक स्थिति भी गड़बड़ कर रहे हैं। इसलिए नाथ और सिंह को रामभजन की सीडी भेजी है। जिससे वे अपना परलोक भी सुधारें और अपने जीवन को भी सुखी करें।

    राम ही सुधारेंगे परलोक

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति ही भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने में चलती रही। कांग्रेस नेता राम सेतु के अस्तित्व को नकारते रहे। भगवान राम को काल्पनिक बताते रहे। इतना ही नहीं जब राम जन्मभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करते रहे, उस समय भी कांग्रेस ने राम मंदिर पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया। ऐसे में जब कांग्रेस की राजनीति ही खत्म होने की कगार पर आ गई है, तो कांग्रेसियों को भगवान राम की शरण में आ जाना चाहिए। क्योंकि भगवान राम का भजन उनका यह लोक भी सुधार देगी और इसके साथ ही परलोक भी स्वत: सुधर जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+