रीवा: BJP ने 74 बागी कार्यकर्ताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, इतने साल के लिए पार्टी से किया निष्काषित
रीवा, 4 जुलाई: मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रीवा जिले से बागी हुए बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दावा है कि रीवा बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह के प्रतिवेदन पर वर्षों से जुड़े 74 मूल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 2 जुलाई को पत्र जारी कर 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

नगर निगम के 18 कार्यकर्ता


सबसे ज्यादा रीवा नगर निगम से 18 पदाधिकारी पार्षद का चुनाव लड़ रहे है। वहीं गुढ़ में 9, गोविंदगढ़ में 8 पदाधिकारियों ने बगावत करके चुनाव लड़ा है। इसी तरह चाकघाट में 6, बैकुंठपुर में 5, डभौरा में 5, त्योंथर में 5, मउगंज में 5, मनगवां में 4, नईगढ़ी में 4, हनुमना में 3, सिरमौर में 2 प्रत्याशी पार्षद का चुनाव लड़ रहे है। हालांकि सिर्फ सेमरिया नगर पंचायत बगावत से बची है। जहां बीजेपी पार्टी के उम्मीदवार स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे है।












Click it and Unblock the Notifications