भाजपा का प्रत्येक संकल्प मील का पत्थर, कांग्रेस के पास झूठ, राजगढ़ के ब्यावरा में प्रहलाद सिंह पटेल का बयान

बीजेपी के तीन संकल्प है। जिनमें गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वाभिमान एवं भारत को विश्व गुरु बनाना। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में 80 करोड़ देशवासियों को 3 साल से मुफ्त राशन दिया जा रहा है, जिसको आने वाले 5 सालों तक और बढ़ा दिया है। किसानों को सम्मान निधि भाजपा ने दी और डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों की सम्मान निधि को दोगुना किया है।

आज मध्यप्रदेश भाजपा का संकल्प पत्र जारी हुआ है, उसमें गारंटी दी है कि किसानों से 2700 प्रति क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य में खरीदेंगे और अब किसानों को किसी के दरवाजे पर जाना नहीं पड़ेगा। यह बात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुठालिया और राजगढ़ विधानसभा के भुमरिया में पार्टी प्रत्याशी नारायण सिंह पवार व अमर सिंह यादव के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

BJPs resolution is a milestone, Congress has lies, Prahlad Singh Patels statement in Biaora, Rajgarh

केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण एवं स्वाभिमान के लिए साढ़े ग्यारह करोड़ शौचालय बनाकर दिए हैं। मोदी जी ने गरीबों के दरवाजे पर गैस पहुंचाई और पानी पहुंचाया है।

महिलाओं को मिलेगा उनका अधिकार

केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए केंद्र ने महिला बिल पारित कर दिया है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर 2003 में छोड़ा था। 20 साल पहले मध्यप्रदेश में सड़कों की हालत खराब थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना शुरू की, जिसकी वजह से आज गांव-गांव में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा सका। हमें राम के साथ रोटी भी चाहिए। राम हमारे नहीं आने वाले पीढ़ी के भी आदर्श रहेंगे।

कांग्रेस बताए देश के लिए क्या किया

राजगढ़ विधानसभा के ग्राम भुमरिया में जनसभा में केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि केंद्र में भाजपा ने अपने छोटे से 9 साल के कार्यकाल में गरीब कल्याण के लिए अद्वितीय कार्य किए हैं, जिनके प्रत्यक्ष प्रमाण स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने अपने लंबे शासन काल में कुछ नहीं किया। उन्होंने कांग्रेसियों से पूछा कि यदि एक भी योजना हो तो वे जनता को बताएं। केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने कहा कि वे किसान के बेटे हैं और उन्हें भाजपा पर गर्व है। किसानों को मुख्यधारा से जोड़े बिना देश का विकास असंभव है, लेकिन कांग्रेस ने देश के अन्नदाता को सदैव ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दुनिया की इकलौती सरकार है,जिसने अगले पांच साल तक गरीबों को मुफ्त अनाज प्रदान करने का ऐलान किया है।

BJPs resolution is a milestone, Congress has lies, Prahlad Singh Patels statement in Biaora, Rajgarh

भाजपा का लक्ष्य है सिर्फ विकास

केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है देश का विकास, लेकिन कांग्रेस का लक्ष्य सिर्फ सत्ता प्राप्ति और अपने परिवारजनों का विकास। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शौचालय निर्माण योजना और पीएम आवास योजना ने देश की नारी शक्ति को वास्तविक रूप से सशक्त करने का गंभीर प्रयास किया है। कांग्रेस के जमाने में गैस की लंबी लाइनें लगती थीं और विशिष्ट व्यक्तियों को ही गैस कनेक्शन उपलब्ध होता था, लेकिन भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये सुविधा आम महिलाओं के लिए सुलभ करके बड़ा काम किया है। कांग्रेसियों को भाजपा की इन योजनाओं से क्यों परेशानी है, ये समझना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास कराया। जिससे अब महिलाओं को विधानसभा और संसद में प्रतिनिधित्व मिलेगा और वे अपने हक के लिए प्रत्यक्ष रूप से आवाज बुलंद कर सकेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+