Bhopal News: जेपी नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कसा तंज! बोले, कुछ लोगों में समझदारी छोटी अहंकार बड़ा
राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यालय का भूमि पूजन करने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा है। साथ ही उन्होंने लाडली बहना योजना को लेकर सीएम शिवराज की जमकर तारीफ की।

मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि कुछ लोगों में हंकार बड़ा है और समझदारी छोटी है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने की तैयारी करें। इसके लिए जनता के बीच हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। सभी को मिलकर बीजेपी को 51% वोट दिलाने का संकल्प लेना है। इस दौरान नड्ढा ने 200 पार का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि 'अबकी बार 200 बार'।
कुछ लोग है, जो गाली भी देते है और अंहकार भी समाप्त नहीं होता: नड्डा
राहुल गांधी का नाम लिए बगैर जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सोच अति पिछड़े वर्ग को ताकत देना और मुख्यधारा में शामिल करना लक्ष्य है। लेकिन कुछ लोग है, जो गाली भी देते है और अंहकार भी समाप्त नहीं होता। उनका अंहकार बडा और समझदारी छोटी है। उन्होंने कहा कि हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र के साथ सभी समाज वर्ग के साथ गांव, गरीब, पीड़ित, शोषित एवं दलित को एक साथ जोड़ना और समानता के साथ आगे लेकर बढ़ते जाना है। मध्यप्रदेश के लाड़ली बहना योजना सहित अन्य सभी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुचाने की जिम्मेदारी हमारी है।
विधानसभा में 200 पार के लक्ष्य: जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा कि आज विशेष तौर से बीजेपी का नवीन कार्यालय के भूमि पूजन और कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। आज आप लोगों ने जिस प्रकार भारी उत्साह के साथ स्वागत किया है वह आने वाले समय का संदेश दिया है। इस उत्साह को लक्ष्य में परिवर्तित कर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हमें 200 पार के लक्ष को हासिल करना है। श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाड़ली बहना योजना प्रारंभ करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह योजना से बहनों के स्वाभिमान की दिशा में मील का पथ्थर साबित होगा। उन्हांने कहा कि पहले लाड़ली लक्ष्मी और अब लाड़ली बहना योजना बनाकर यह साबित होता है कि हम किस प्रकार से महिलाओं को सशक्त बनाने और हर समाज को ताकत देने के लिए हमारे कार्यक्रम लक्षित होते हैं।
संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं: CM शिवराज
CM शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के जन-जन के मन में बसे हैं। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में देश में एक के बाद एक विधानसभा चुनाव हम लगातार जीतते चले जा रहे हैं। आज पूर्वोत्तर में हर जगह बीजेपी का परचम लहरा रहा है और कमल खिल रहा है। हम सभी जेपी नड्डा का मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं, और हमारे नेतृत्वकर्ता हमारे सेनापति भी आज भोपाल आए हैं। हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से सरकार बनाएंगे और 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से सभी 29 लोकसभा सीटें बीजेपी जीतेगी।
प्रदेश की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत: विष्णुदत्त शर्मा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पधारे हैं। भोपाल के सभी कार्यकर्ता आज पलक पावडे बिछाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत में जुटे है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से मैं मध्यप्रदेश की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, वंदन और अभिनंदन करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications