BJP विधायक शर्मा का बड़ा बयान,कहा- बंद होनी चाहिए हज सब्सिडी, कांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने किया पलटवार

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने हज सब्सिडी को लेकर बड़ा बयान दिया है। रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हज यात्रा पर मिलने वाली सब्सिडी बंद होनी चाहिए।

भोपाल, 15 सितंबर। राजधानी के हुजूर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने हज सब्सिडी को लेकर बड़ा बयान दिया है। रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हज यात्रा पर मिलने वाली सब्सिडी बंद होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने तर्क दिया कि इस्लाम धर्म में शासन के पैसों से कोई यात्रा पर जाता है, तो वो गलत माना जाता है। भाजपा विधायक इस बयान के बाद एमपी में सियासत गर्म हो गई। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पलटवार करते हुए रामेश्वर शर्मा को जवाब दिया।

BJP MLA Sharma said- Haj subsidy should be stopped, Congress Arif Masood retaliated

भोपाल में मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये देश सबका है, सिर्फ अकेले रामेश्वर शर्मा का ही नहीं है। देश में रहने वाले हर व्यक्ति को अपने मजहब का पालन करने का अधिकार है और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ये अधिकार नहीं सकते हैं। मसूद ने आगे कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए इस प्रकार की बयान बाजी करती है, यह सिर्फ भाजपा का चुनाव जीतने का फंडा है। उन्होंने शर्मा को जवाब देते हुए कहा कि हम देश के वह नागरिक हैं,जो तुमसे ज्यादा वफादार हैं।

रामेश्वर शर्मा ने क्यों कहा कि हज सब्सिडी बंद हो

दरअसल रामेश्वर शर्मा मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान तीर्थ दर्शन योजना की पहली ट्रेन यात्रा में अजमेर शरीफ न जोड़ने पर पत्रकारों ने रामेश्वर शर्मा से सवाल किया, जिस पर जवाब देते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अजमेर शरीफ जाने की क्या जरूरत है अजमेर शरीफ किसको जाना है। पहले हिंदुओं के 33 करोड़ देवी देवताओं तक तो आने दो। अभी कहीं देवता बाकी हैं। उनके दर्शन हो जाने दो वैसे भी इस्लाम में शासन के पैसे से धार्मिक यात्रा पर जाया नहीं जाता। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में शासन के पैसों से जाना गलत माना जाता है। इस दौरान उन्होंने बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि मैं तो कहूंगा कि हज यात्रा पर मिलने वाली सब्सिडी भी बंद होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+