राहुल गांधी ने टंट्या मामा को लेकर RSS पर दिया बड़ा बयान, BJP विधायक ने कहा- इसलिए तुम्हें पप्पू कहते हैं

आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा की जन्मस्थली पर राहुल गांधी ने कहा कि अंग्रेजों ने टंट्या मामा को फांसी पर चढ़ाया और RSS की विचारधारा ने अंग्रेज की मदद की। उनके इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हैं। खंडवा से भाजपा विधायक ने

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करते ही सियासत का पारा गरम हो था, लेकिन ये सियासी पारा उस समय और अधिक बढ़ गया, जब खंडवा में आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा की जन्मस्थली पर भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी देश के असली मालिक है। बीजेपी ने आदिवासियों को बनवासी का इसके पीछे उनकी दूसरी सोच है, इसके लिए बीजेपी को आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि अंग्रेजों ने टंट्या मामा को फांसी पर चढ़ाया और RSS की विचारधारा ने अंग्रेज की मदद की। उनके इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हैं। खंडवा से भाजपा विधायक ने राहुल गांधी के इस बयान पर कहा कि हम तुमको इसलिए पप्पू कहते हैं तुम वास्तव में पप्पू कहलाने लायक हो। जिस संघ RSS के ऊपर आप आरोप लगा रहे हो पहले उसकी स्थापना की तारीख तो देख लेते।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Kanhaiya Kumar ने BJP और PM Modi को सुनाई खरी-खरी | वनइंडिया हिंदी *Politics
    राहुल गांधी ने क्या कहा

    राहुल गांधी ने क्या कहा

    बता दें कि राहुल गांधी खंडवा जिले में स्थित बड़ौदा टंट्या मामा की जन्मस्थली पहुंचे थे। जहां उन्होंने टंट्या मामा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद भाषण देते समय कहा कि आदिवासी देश के असली मालिक है उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आदिवासियों को बनवासी कहा इसके पीछे उनकी दूसरी सोच है इसके लिए भाजपा को आदिवासियों से माफी मांगना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि अंग्रेजों ने टंट्या मामा को फांसी पर चढ़ाया और RSS की विचारधारा ने अंग्रेजों की मदद की। राहुल गांधी ने ये भी आरोप लगाया कि आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार मध्य प्रदेश में हो रहे हैं। ऐसा प्रदेश हमें नहीं चाहिए। हमें आदिवासियों को इज्जत और रक्षा देने वाला प्रदेश चाहिए।

    पंधाना से बीजेपी विधायक राम दांगोरे ने राहुल गांधी को बताया पप्पू

    पंधाना से बीजेपी विधायक राम दांगोरे ने राहुल गांधी को बताया पप्पू

    राहुल गांधी के इस बयान पर खंडवा जिले की पंधाना से भाजपा विधायक राम दांगोरे ने पलटवार करते हुए कहा कि हम राहुल गांधी को इसलिए पप्पू कहते हैं क्योंकि वे वास्तव में पप्पू कहलाने लायक है। विधायक ने कहा कि हमारे क्रांतिकारी टंट्या मामा को अंग्रेजों ने 4 दिसंबर 1890 को फांसी दी। और केशव बलिराम हेडगेवार जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की उनका जन्म 1 अप्रैल 1889 को हुआ और RSS की स्थापना 1925 में हुई। विधायक ने कहा कि राहुल गांधी को इतनी अक्ल नहीं है कि आरोप लगाने से पहले कम से कम तारीख देख ले। राहुल गांधी कौनसा भारत जोड़ो की बात कर रहे हैं। भारत जोड़ रहे हैं या फिर भारत को तोड़ने वाले लोगों को साथ में लेकर घूम रहे हैं। विधायक ने प्रियंका गांधी को भी आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कहते हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन एक महिला के साथ जो शोषण हुआ उनकी पार्टी के विधायक ने उनके साथ जो कृत्य किया। क्या उसको पार्टी से सस्पेंड करेंगे।

    BJP ने राहुल गांधी की फोटो शेयर कर किया पलटवार

    BJP ने राहुल गांधी की फोटो शेयर कर किया पलटवार

    वही राहुल गांधी के आदिवासियों को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की फोटो शेयर कर उन पर पलटवार किया। बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी को सौभाग्य प्राप्त हुआ कि वह जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा के सामने स्मरण करने पहुंचे और यह सौभाग्य उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा संगठन की आदिवासियों के प्रति सोच की वजह से मिला है। कांग्रेस ने तो कभी विचार ही नहीं किया कि ऐसा किया जा सकता है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस नेता ने हिंदुत्व को बताया उग्र और कुरूप

    प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस नेता ने हिंदुत्व को बताया उग्र और कुरूप

    इससे पहले यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस नेता ने हिंदुत्व को उग्र और कुरूप बता दिया था। इस पर बीजेपी प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि इस यात्रा के विभिन्न मंचों पर हिंदुत्व को लेकर गलत बातें हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंच पर जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह जैसे नेता हिंदु विरोधी युवाओं को ऐसी बातें करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ऐसे में इस यात्रा के सभी उद्देश्यों को समझा जा सकता है। केसवानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल किया है कि आखिरकार गांधी परिवार और पूरी कांग्रेस हिंदु धर्म और हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों करती है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+