Bhopal News: BJP महिला मोर्चा ने महिलाओं को विशेष योगदान के लिए सुषमा स्वराज अवार्ड से किया सम्मानित

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को "सुषमा स्वराज अवार्ड" से सम्मानित किया गया।

BJP Mahila Morcha honors leaders with Sushma Swaraj Award for special contribution

महिला मोर्चा ने गुरूवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की स्मृति में सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को "सुषमा स्वराज अवार्ड" से सम्मानित किया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, महापौर मालती राय, पिछडा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक कृष्णा गौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज जी के व्यक्तित्व और बीजेपी द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की।

प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि बीजेपी की केन्द्र और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू करके महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। जिससे हर माह उनके खाते में 1 हजार रूपए भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि स्व. सुषमा स्वराज ने अपने कार्यो से समाज में अलग छवि बनायी थी। उनके नाम से समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बहनों का सम्मान करना महिला मोर्चा का अनूठा प्रयास है।

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेल्फ हेल्प ग्रूप के माध्यम से बहनों को आत्मनिर्भर बनाया है। प्रज्ञा ने कहा कि श्रद्धेय सुषमा स्वराज ने अपने विचारों और कार्यो के बल पर एक अलग स्थान बनाया। वे आज भी वैचारिक तौर पर हम सब के बीच में है।

महापौर मालती राय ने कहा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों मे बांटने के लिए केंद्र सरकार के कदम के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बधाई देते हुआ ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद मैं अपने जीवन काल मे यह दिन देखने का इंतजार कर रही थी। ऐसी नेत्री राजनीति में बिरले होते है। उनके नाम से महिला मोर्चा ने महिलाओं को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि स्व. सुषमा स्वराज जी में पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के साथ लगाव स्पष्ट दिखाई देता था। वे प्रखर वक्ता के साथ एक सख्त प्रशासक, साहसिक और लोकप्रिय नेत्री थी। उनके किए कार्य सभी बहनों के लिए प्रेरणा पुंज है। उन्होंने निधन के कुछ घंटे पूर्व जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने पर प्रधानमंत्री को ट्वीट के माध्यम से बधाई दी थी। महिला मोर्चा ने विगत दिनों में प्रदेश भर में उनके नाम से अवार्ड देने का जो कार्य किया है, समाज ने उसे सराहा है।

पिछडा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा सुषमा स्वराज अवार्ड से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यो को सराहने का काम किया हैं। स्व. श्रीमती स्वराज ने हमेशा महिला उत्थान के साथ साथ सभी वर्गो के लिए कार्य किया है। महिला मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें महिलाओं के बीच निरंतर करना है।

10 बहनें हुई सम्मानित

कार्यक्रम में सामाजिक शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अलग अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली 10 बहनों को अतिथियों ने सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान दीप्ति श्रीवास्तव, एकता जैन, अल्पना झा सहित कई बहनों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं चंदेरी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्री शशि सिन्हो, मोर्चा संभाग प्रभारी ममता गुप्ता, जिलाध्यक्ष वंदना जाचक, छाया जोशी, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा भी उपस्थित थी।

Recommended Video

    Madhya Pradesh में BJP विधायक ने बनाई नई पार्टी, Shivraj Singh को लगा बड़ा झटका | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+