बाबूलाल गौर ने ठोकी दावेदारी, कहा- '10 बार विधानसभा देखी, अब दिल्ली देखने की इच्छा'

Bhopal News, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 के नजदीक आने पर नेताओं की सियासी इच्छाएं और चेतावनियों का भी दौर शुरू हो गया है। इस मामले में नया नाम मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जुड़ा है। मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता बाबूलाल गौर ने भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की एक बार फिर इच्छा जाहिर की है। इतना ही नहीं, बाबूलाल गौर ने ये भी कहा कि 10 बार विधानसभा देखी है, अब दिल्ली देखने की इच्छा है।

Babulal Gaur

हालांकि, पूर्व सीएम बाबूलाल गौर ने ये भी स्वीकार किया है कि भले ही वे खुद को भोपाल लोकसभा सीट से मजबूत दावेदार समझते हैं, लेकिन पार्टी जो फैसला करेगी, वो हमें मान्य है। गौर ने चेतावनी भी दी है कि अगर टिकट नहीं दिया तो ये लोकसभा सीट जीतने में बीजेपी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें : भोपाल : अवि​वाहित नेशनल खिलाड़ी ने दिया बच्चे को जन्म, कई अधिकारी-कर्मचारी आए शक के दायरे में

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिलने और कांग्रेस में शामिल होने की बात को लेकर बाबूलाल गौर ने कहा कि इसे लेकर संगठन महामंत्री रामलाल ने उनकी क्लास लगाई थी। उन्होंने कहा कि वो कहीं नहीं जाने वाले बीजेपी में ही रहेंगे और जो पार्टी फैसला लेगी उसके साथ खड़े रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+