खजुराहो में ज्योतिरादित्य सिंधिया और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर किए हमले

MP BJP Jyotiraditya: खजुराहो में मंगलवार को मेला ग्राउंड में राजनगर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी नेता दबाव व झूठ की राजनीति करते हैं और कांग्रेस अब झूठ की गारंटी बनकर रह गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारे यह बूथ के कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख पार्टी की आत्मा हैं। पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा रखने में इनकी अहम भूमिका है। आप सब भगवान मतंगेश्वर की जय बोलें और विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लें, भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प लें।

सिंधिया ने दिलाई कांग्रेस की लुटेरी सरकार से प्रदेश को मुक्ति

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि स्व राजमाता व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस देश के अंदर इतिहास बनाया है। स्व राजमाता ने मध्यप्रदेश की राजनीति को दिशा देने का काम किया और आज भाजपा के कार्यकर्ता उनके बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाने का काम ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लूट का अड्डा बन गई थी, तब सिंधिया ने बीजेपी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई और उस लुटेरी सरकार से प्रदेश को मुक्ति दिलाई। भाजपा की सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है।

BJP Jyotiraditya and VD Sharma in Khajuraho Scindia targeted Digvijay and Kamal Nath

उन्होंने कहा कि मैं आज वीरों की भूमि, भगवान मतंगेश्वर की इस पवित्र भूमि पर सिंधिया जी का स्वागत करता हूं, आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने दो पायलट ट्रेनिंग सेंटर खोलकर खजुराहो के लिए बड़ी सौगात दी है। श्री शर्मा ने कहा कि सिंधिया जी खजुराहो एयरपोर्ट को बनारस टू दिल्ली से फ्लाइट के माध्यम से जोड़ रहे हैं। अब हम सब प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र बनारस व दिल्ली खजुराहो से प्लेन से जाएंगे, हमारी एयर कनेक्टिविटी बढ़ जावेगी!

खजुराहो के विकास में जुड़ रहे नए-नए आयाम

शर्मा ने कहा कि हमारे खजुराहो के कार्यकर्ताओं ने यहां के स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर 3 माह तक स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद से हमारा खजुराहो स्वच्छ और सुंदर हो गया है। हमारे इसी बुंदेलखंड में केन बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल का सपना भी पूरा होने वाला है। ये इस क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की बड़ी सौगात है।

उन्होंने कहा कि जब मैं लोकसभा का चुनाव लड़ा था उस समय अमित शाह जी ने इसी खजुराहो में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि इस क्षेत्र से भाजपा का सांसद ही विकास करेंगे और आज सड़क ,पानी, बिजली के साथ-साथ खजुराहो के विकास में नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की मिट्टी में रत्नों का भण्डार है यहां का कार्यकर्ता भी किसी रत्न से कम नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट के साथ प्रत्येक बूथ प्रचंड बहुमत से जीतने का आह्वान किया।

70 साल तक राज करने वाली पार्टी ने खुद को अमीर बनायाः ज्योतिरादित्य सिंधिया

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बुंदेलखंड की यह माटी वीर सपूतों के लिए जानी पहचानी जाती है। बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास रहा है, यहां के योद्धा सीना तानकर युद्ध करते हैं। मैं इस पवित्र भूमि को झुककर नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि इस देश में 70 साल तक एक पार्टी ने शासन किया और गरीबों के नाम पर खुद को अमीर बनाने का काम किया। आज हम जिस पार्टी में काम कर रहे हैं वह अंत्योदय की परिकल्पना के साथ इस देश के अंदर एक विचार को लेकर काम कर रही है। आज हम केंद्र व मध्यप्रदेश की सरकार की जिस योजना को देखते हैं, उसमें हमें गरीब कल्याण दिखाई पड़ता है।

लोगों को बताया है 2003 के पहले के प्रदेश की सच्चाई

सिंधिया ने कहा कि हम सबको मिलकर घर-घर पहुंचना है और 2003 के मध्यप्रदेश तथा उसके बाद भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास के बारे में लोगों को बताना है। हमें बताना है कि श्रीमान बंटाधार की सरकार में यह राज्य बीमारू राज्य था। सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क है, पता ही नहीं चलता था। कांग्रेस के जमाने में भ्रष्टाचार चरम पर था। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुत सारे वादे किए थे, लेकिन 15 महीने वाली सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। जब मैंने उनसे कहा कि हमें जनता का काम करना है, अगर ऐसा नहीं होगा तो मैं जनता के साथ आप के विरोध में सड़क पर उतर जाउंगा। वह बोले उतर जाओ। इसके बाद मैंने कांग्रेस की सरकार को ही हटा दिया।

सिंधिया ने कहा कि मेरी दादी मां ने भी इस प्रदेश में राजनीति के स्वरूप को बदला था, मैं भी उन्हीं का खून हूं। मैं भी राजनीति के स्वरूप को बदलने में कामयाब रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। हम सबको हाथ में भाजपा का झंडा लेकर मन में धैर्य रखकर पार्टी के लिए जन जन तक पहुंचना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में भाजपा को जिताने की शपथ दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+